शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे 10 रेलकर्मी

Updated at :18 Nov 2016 4:53 AM
विज्ञापन
शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे 10 रेलकर्मी

कारखाना के हिंदी पुस्तकालय में शिविर आयोजित जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर के भंडार विभाग के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन हुआ. अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. शिविर में कुल रेलकर्मियों की शिकायतों का ऑन-स्पॉट निबटारा किया गया. ये रेल कर्मचारी आईआर, […]

विज्ञापन

कारखाना के हिंदी पुस्तकालय में शिविर आयोजित

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर के भंडार विभाग के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन हुआ. अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. शिविर में कुल रेलकर्मियों की शिकायतों का ऑन-स्पॉट निबटारा किया गया. ये रेल कर्मचारी आईआर, आईएम, पीडी, प्लानिंग तथा सामान्य शाखा के थे.
आईएम के सुमन कुमार मंडल ने रिटेंशन कर पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाने की शिकायत की थी. उन्हें बताया गया कि सक्षम अधिकारी द्वारा उनको पदोन्नति लाभ देने का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है और जल्द ही इस आशय का पत्र भी जारी किया जाएगा. उसी शॉप के अनिल कुमार राय, राममूर्ति रंजन झा, केके झा, अर्जुनराम, विमल कुमार मिश्र, मृत्युंजय सिंह, एसएन सिंह और संतोष कुमार ने पदोन्नति का पीसीओ विंग मे रिटेंशन नहीं किये जाने के बारे में शिकायत की थी. राममूर्ति रंजन झा के पदोन्नति के अनुमोदन की जानकारी उन्हें दी गई, जबकि केके झा को बताया गया कि उनके पदोन्नति का मामला विचाराधीन है.
जबकि बाकी अन्य कर्मियों को बताया गया कि पीसीओ विंग में टिन्यूर अवधि पूरा होने के उपरांत पदोन्नति के लिए उनलोगों को वापस उनके कैडर में भेजने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है. आईआर की वीना देवी ने एमएसीपी का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की थी जिन्हें बताया गया कि उनकी बकाया राशि का भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा. संचालन एडब्लूओ राजीव कुमार ने किया. मौके पर उप मुख्य विद्युत अभियंता डी सरकार, डीइएन ताराचंद, डिप्टी (क्रेन) श्रील टेटे, डिप्टी (बैगन) सीपी शर्मा, एपीओ एके दीक्षित तथा आईओडब्ल्यू उपेंद्र प्रसाद रूप से उपस्थित थे.
इसी महीने में सेवानिवृत्त हो जाएंगे डब्ल्यूपीओ
रेल इंजन कारखाना जमालपुर के भंडार हिंदी पुस्तकालय में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ ऐसा पहली बार हुआ कि शिविर का संचालन असिस्टेंट वेलफेयर ऑफिसर राजीव कुमार ने किया. बताया गया कि कारखाना कार्मिक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद रेलवे द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ आऊट स्टेशन है. वहीं यह भी बताया गया कि कारखाना कार्मिक अधिकारी (डब्लूपीओ) इसी नवंबर महीने में सेवानिवृत्त हो जाएंगे. उल्लेखनीय है श्री प्रसाद रेल इंजन कारखान में पहले एडब्लूओ के रूप में कार्यरत थे तथा रेलकर्मियों में काफी लोकप्रिय रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन