सूरजा का शागिर्द मंजीत रंगदारी मामले में गिरफ्तार

Updated at :17 Nov 2016 4:52 AM
विज्ञापन
सूरजा का शागिर्द मंजीत रंगदारी मामले में गिरफ्तार

हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने में मंजीत पर पुलिस को शक मुंगेर : सूरजा उर्फ झरकहवा हत्याकांड के वक्त घटनास्थल पर मौजूद झरकहवा के शार्गिद मंजीत साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तालाश हार्डवेयर व्यवसायी जयनंदन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में लंबे समय से थी. इतना ही नहीं पुलिस […]

विज्ञापन

हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने में मंजीत पर पुलिस को शक

मुंगेर : सूरजा उर्फ झरकहवा हत्याकांड के वक्त घटनास्थल पर मौजूद झरकहवा के शार्गिद मंजीत साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तालाश हार्डवेयर व्यवसायी जयनंदन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में लंबे समय से थी. इतना ही नहीं पुलिस को शक है कि सूरजा की हत्या कराने में मंजीत ने ही मुख्य लाइनर की भुमिका निभायी है. जिससे गहन पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तारी की पुष्टि एएसपी ललित मोहन शर्मा ने की. सूरजा उर्फ झरकहवा सोमवार को जेल में बंद कुख्यात अपराधी जुगवा मंडल के स्कार्पियों वाहन से विजय सिनेमा पहुंचा था. उसके साथ हेमंत कुमार, आशीष कुमार एवं संदलपुर निवासी मंजीत साह भी वाहन पर सवार था.
अपराधियों ने सूरजा उर्फ झरकहवा को गोलियों से भून डाला. जबकि उसका तीनो शार्गिद बच निकला. हत्या के बाद पुलिस तीनों से पूछताछ किया था. बुधवार को एएसपी ललित मोहन शर्मा तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया. जिसमें हेमंत व आशीष तो अंडर ग्राउंड हो गया. लेकिन मंजीत साह एसडीपीओ कार्यालय पहुंचा. एएसपी ने उससे गहन पूछताछ प्रारंभ की. पूछताछ के दौरान वह अपना पहचान छिपाने का प्रयास किया. लेकिन एएसपी ने रंगदारी के एक मामले में पहचान कर लिया. जिसको तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. एएसपी ने बताया कि पिछले दिनों कासिम बाजार थाना क्षेत्र के एक हार्डवेयर व्यवसायी जयनंदन सिंह से रंगदारी मांगी गयी थी. इस मामले में तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. लेकिन मंजीत अब तक इस मामले में फरार चल रहा था. इधर पुलिस को आशंका है कि सुरजा के इन्हीं तीनों साथियों ने विरोधी गुट से मिल कर लाइनर की भूमिका निभाया. जिसमें मंजीत साह ने मुख्य लाइनर की भूमिका में था. पुलिस लगातार मंजीत से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन