भ्रष्टाचार का आरोपित प्रधान लिपिक गिरफ्तार

Updated at :16 Nov 2016 2:06 AM
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का आरोपित प्रधान लिपिक गिरफ्तार

मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपित अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक त्रिपुरारी शरण को गिरफ्तार किया. इसके विरोध में कर्मचारियों ने प्रखंड कार्यालय को चार घंटे तक बंद रखा. इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार त्रिपुरारी शरण रोज की तरत मोटर साइकिल से […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपित अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक त्रिपुरारी शरण को गिरफ्तार किया. इसके विरोध में कर्मचारियों ने प्रखंड कार्यालय को चार घंटे तक बंद रखा. इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार त्रिपुरारी शरण रोज की तरत मोटर साइकिल से प्रखंड कार्यालय ड‍्यूटी पर जा रहे थे. सूचना पर मुफस्सिल थाना के सामने ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
उनकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 9/14 में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2014 में ऑपरेशन दलाल के तहत अंचल कार्यालय में छापेमारी की गयी थी. इसमें एक दलाल को गिरफ्तार किया गया था. दलाल ने अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक त्रिपुरारी शरण का भी नाम लिया था.
मुफस्सिल थाना के तत्कालीन अवर निरीक्षक कैलाश राम के बयान पर गिरफ्तार दलाल सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू भी अप्राथमिक अभियुक्त थे. जांच के दौरान भ्रष्टाचार अधिनियम में इन पर आरोप सिद्ध हुआ, जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी की गयी. इधर त्रिपुरारी शरण की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी आक्रोशित हो गये और कामकाज ठप कर प्रखंड कार्यालय में धरना पर बैठ गये. इसके कारण चार घंटे तक कार्यालय में कामकाज ठप रहा. काम के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में थाने की ओर से एफआइआर की कॉपी जब कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया और बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में उनको थाने से
जमानत नहीं दी जा सकती है तब कर्मचारी काम पर वापस लौटे. दोपहर दो बजे के बाद प्रखंड कार्यालय में कामकाज प्रारंभ हुआ.
गिरफ्तार लिपिक (इनसेट में) व धरना पर बैठे प्रखंडकर्मी.
जांच में भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध
विरोध में चार घंटे ठप रहा प्रखंड कार्यालय
काम के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों
का सामना करना पड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन