भ्रष्टाचार का आरोपित प्रधान लिपिक गिरफ्तार

Updated at :16 Nov 2016 1:50 AM
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का आरोपित प्रधान लिपिक गिरफ्तार

मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपित अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक त्रिपुरारी शरण को गिरफ्तार किया. इसके विरोध में कर्मचारियों ने प्रखंड कार्यालय को चार घंटे तक बंद रखा. इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार त्रिपुरारी शरण रोज की तरत मोटर साइकिल से […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपित अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक त्रिपुरारी शरण को गिरफ्तार किया. इसके विरोध में कर्मचारियों ने प्रखंड कार्यालय को चार घंटे तक बंद रखा. इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार त्रिपुरारी शरण रोज की तरत मोटर साइकिल से प्रखंड कार्यालय ड‍्यूटी पर जा रहे थे.

सूचना पर मुफस्सिल थाना के सामने ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 9/14 में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2014 में ऑपरेशन दलाल के तहत अंचल कार्यालय में छापेमारी की गयी थी. इसमें एक दलाल को गिरफ्तार किया गया था. दलाल ने अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक त्रिपुरारी शरण का भी नाम लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन