बाजार में बार-बार लगता रहा जाम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Nov 2016 2:24 AM
विज्ञापन

महाअनुष्ठान. कद्दू-भात के बाद खरना की तैयारी में जुटी छठ व्रती आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. पूजन सामग्री से लेकर फल दुकान तक पट चुका है. शहर की अधिकांश सड़कें हाट का रूप ले चुकी है. जिससे होकर वाहनों के चलने पर मानों प्रतिबंध लग गया […]
विज्ञापन
महाअनुष्ठान. कद्दू-भात के बाद खरना की तैयारी में जुटी छठ व्रती
आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. पूजन सामग्री से लेकर फल दुकान तक पट चुका है. शहर की अधिकांश सड़कें हाट का रूप ले चुकी है. जिससे होकर वाहनों के चलने पर मानों प्रतिबंध लग गया हो. जिसके कारण साइकिल-मोटर साइकिल तो दूर पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
मुंगेर : छठ व्रतियों ने शुक्रवार को कद्दू की सब्जी, चना का दाल व चावल का भोग लगाया और अपने परिजनों व सगे- संबंधियों में भी कद्दू-भात का प्रसाद वितरित किया. दोपहर बाद से बाजार में फल व पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इंदिरा गांधी चौक से बाटा चौक, एक नंबर ट्रैफिक से पूरबसराय, पंडित दीनदयाल चौक से बेकापुर तक तथा गोला रोड में फलों व पूजन सामग्री के स्टॉलनुमा दुकानों से पट गया है. सड़क के बीचोबीच दुकान सजे हैं.
जाम से लोग रहे परेशान
छठ पर्व के समानों की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है और शहर की अधिकांश सड़कें जाम की भेंट चढ़ रही है. इंदिरा गांधी चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर इस कदर जाम लगा कि लोग आधे घंटे तक मशक्कत करते रहे. यही हाल नंदकुमार पार्क होते हुए बाटा चौक जाने वाले मार्ग की रही. इस मार्ग में भी जाम के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी हुई. इंदिरा गांधी चौक के समीप केले, सेव व संतरा की थोक खरीदारी के कारण खरीदारों व उनके ठेलों के सड़क पर लगे रहने के कारण जाम की स्थिति बनी रही. एक नंबर ट्रैफिक से पूरबसराय तक तो फल व पूजन सामग्री विक्रेताओं ने मानों वाहनों की नो इंट्री ही लगा दी हो. चार पहिया वाहन तो दूर की बात दो पहिया वाहनों को भी इस मार्ग में प्रवेश करना मुश्किल सा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










