निवारण शिविर में आठ मामलों का हुआ निष्पादन

Updated at :04 Nov 2016 6:09 AM
विज्ञापन
निवारण शिविर में आठ मामलों का हुआ निष्पादन

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर क टीपीटी रोड शॉप में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन हुआ. अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. शिविर में टीपीटी रोड, डब्लूसीएस टू तथा डब्लूसीएस वन शॉप के रेलकर्मियों की सूचीबद्ध शिकायतों का निपटारा किया गया. डब्लूसीएस टू के शंकर मंडल ने टेक्नीशियन […]

विज्ञापन

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर क टीपीटी रोड शॉप में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन हुआ. अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. शिविर में टीपीटी रोड, डब्लूसीएस टू तथा डब्लूसीएस वन शॉप के रेलकर्मियों की सूचीबद्ध शिकायतों का निपटारा किया गया.

डब्लूसीएस टू के शंकर मंडल ने टेक्नीशियन वन में पदोन्नति के बाद वेतन पर्ची में पद नहीं दर्शाने की शिकायत की थी. उन्हें बताया गया कि इसमें सुधार कर दिया गया है. उसी शॉप के बिलास प्रसाद यादव ने रिस्ट्रक्चरिंग के तहत पदोन्नति मिलने के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं होने तथा वर्ष 2013-14 का पीएलबी के एरियर भुगतान के संबंध में शिकायत की थी. जिन्हें बताया गया कि वेतन के बकाया का भुगतान अक्तूबर महीने के वेतन के साथ कर दिया गया है

जबकि पीएलबी का भुगतान नवंबर महीने के वेतन के साथ कर दिया जायेगा. डब्लूसीएस टू शॉप के सुबोध प्रसाद यादव तथा विकास कुमार ने क्रमश: एमएसीपी के बकाया और परिवहन भत्ता बकाया भुगतान की शिकायत की थी. दोनों रेलकर्मियों को बताया गया कि नवंबर महीने के वेतन के साथ भुगतान कर दिया जायेगा.

अन्य शिकायतकर्ताओं में डब्लूसीएस टू के वीरकंद्र सिंह मुडा, डब्लूसीएस वन के एमसी भट्टाचार्य, गौतम मुस्तफी तथा रणजीत कुमार शामिल थे. मौके पर रेल अधिकारी एसके प्रसाद, एमएम प्रसाद, सुनील कुमार, राजीव कुमार, एके दीक्षित तथा कल्याण निरीक्षक आरएन पासवान, भोला सिंह, प्रवीर कुमार पाठक एवं प्रह्लाद राउत मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन