सतर्कता अभिचेतना सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Nov 2016 6:08 AM
विज्ञापन

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना के कार्मिक विभाग द्वारा सतर्कता सप्ताह के क्रम में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये गये. भंडार विभाग के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कारखाना कार्मिक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने की. मुख्य अतिथि सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि कि […]
विज्ञापन
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना के कार्मिक विभाग द्वारा सतर्कता सप्ताह के क्रम में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये गये. भंडार विभाग के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कारखाना कार्मिक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने की. मुख्य अतिथि सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा थे.
मुख्य अतिथि ने कहा कि कि भारतीय रेल में प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता अभिचेतना सप्ताह मनाया जाता है. इसमें रेलकर्मियों व अवकाश प्राप्त रेलकर्मियों को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की याद दिलाई जाती है. उन्होंने कर्मियों से स्वयं का आचरण स्वच्छ बनाने की सलाह दी.
भ्रष्टाचार में किसी के लिप्त हाने की जानकारी मिलने पर उनके विरुद्ध सक्षम पदाधिकारी के समक्ष शिकायत अवश्य करें. उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए किसी दलाल के चक्कर में नहीं पड़ें. कहा कि रेलवे वेजिलेंस कारगर है. इससे पहले पूर्व रेलवे इंटर कॉलेज की छात्राएं रक्षारानी, कोमल, साक्षी, अनुष्का, चंदा तथा नीलू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत गान एवं भाव नृत्य से इस्तकबाल किया. कैलाश आनंद ने नाल पर संगत की. मौके पर महेश अनजाना के नेतृत्व में ”सावधान इंडिया” नामक नाटक का मंचन किया गया. जिसमें भ्रष्टाचार उन्मूलन को उखाड़ फेंकने का संदेश दिया गया. कलाकारों में आरके पूनमश्री, नवीन कुमार वर्मा, कृष्णा प्रसाद ढकाल, राम कुमार, शशि कुमार, संजीत कुमार तथा आदित्य राज शामिल थे.
मेक अप संजय कुमार मंडल का तो ऑडियो कुमारी कंचन का, संगीत मनोज कुमार का था. स्कूली बच्चों का एक सेमिनार का आयोजन हुआ. जिसमें प्रीति शिवांग, मयंक शर्मा तथा सज्जन कुमार शामिल हुए. सीडब्लूएम ने सफल कार्यक्रम के लिए पंद्रह सौ रुपये पुरस्कार की घोषणा की. मौके पर रेल अधिकारी एसके प्रसाद, सुनील कुमार, राजीव कुमार, तरूण कुमार, यूके सिंह तथा जीएन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
सम्मानित प्रतिभागी के साथ सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










