चक दे ने एसएससी शीतलपुर को किया पराजित

Updated at :04 Nov 2016 6:08 AM
विज्ञापन
चक दे ने एसएससी शीतलपुर को किया पराजित

11 वें मिनट में मिथुन कुमार ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया मुंगेर : पोलो मैदान में दीपोत्सव कार्यक्रम की सफलता पर गुरुवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. जिसमें चकदे ने एसएससी शीतलपुर को 3-0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया. मुख्य अतिथि फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव […]

विज्ञापन

11 वें मिनट में मिथुन कुमार ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया

मुंगेर : पोलो मैदान में दीपोत्सव कार्यक्रम की सफलता पर गुरुवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. जिसमें चकदे ने एसएससी शीतलपुर को 3-0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया. मुख्य अतिथि फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद तुफानी राउत, प्रभुदयाल सागर, शोएब दा, मनोज कुमार अरुण एवं सुबोध तांती ने मैदान जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद में शॉट मारकर खेल का शुभारंभ किया. खेल प्रारंभ होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का परिचय दिया. लेकिन खेल के 11 वें मिनट में चकदे के जर्सी नंबर 11 मिथुन कुमार ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया.
जिसके बाद चकदे के खिलाड़ी का हौसला मजबूत हो गया और उसने विपक्षी टीम पर दबाव बनाये रखा. खेल के 18 वें मिनट में ही जर्सी नंबर 11 मिथुन ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी. जिसके बाद मैच में वापसी के लिए एसएससी शीतलपुर के खिलाड़ियों ने भरसक प्रयास किया. लेकिन वापसी नहीं कर सकी और चकदे के जर्सी नंबर 10 उपेंद्र कुमार ने गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी. निर्णायक मंडली में जयप्रकाश पंडित, रामा दा एवं सुधांशु शमिल थे. खेल को सफल बनाने मं अरविंद्र कुमार, प्रसुन्न कुमार सहित अन्य का योगदान सराहनीय रही.
विजेता खिलाड़ी के साथ अतिथि.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन