पदाधिकारियों ने कई घरों की उखाड़ी खिड़की व किवाड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2016 3:27 AM

विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर सील एक्शन. रेलवे क्वार्टर के कब्जाधारियों पर हुई कार्रवाई कार्रवाई के लिए पहुंचे रेल अधिकारी व विनती करतीं महिलाएं. जमालपुर : दौलतपुर रेलवे कॉलोनी में गुरुवार को रेलवे के निगरानी विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही हड़कंप मच गया. कॉलोनी में रेलवे क्वार्टरों पर अवैध रूप से कब्जा को […]

विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर सील

एक्शन. रेलवे क्वार्टर के कब्जाधारियों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई के लिए पहुंचे रेल अधिकारी व विनती करतीं महिलाएं.

जमालपुर : दौलतपुर रेलवे कॉलोनी में गुरुवार को रेलवे के निगरानी विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही हड़कंप मच गया. कॉलोनी में रेलवे क्वार्टरों पर अवैध रूप से कब्जा को हटाने के लिए निगरानी की टीम पहुंची थी. इस दौरान जहां दो रेलवे क्वार्टरों के खिड़कियां एवं किवाड़ उखाड़ लिये गये. तो कई क्वार्टरों को सील कर दिया गया. बताया गया कि कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी.

क्वार्टर वासियों में मचा रहा हड़कंप.
सेंट्रल विजिलेंस निरीक्षक के पाल के नेतृत्व में अधिकारियों के पहुंचते ही क्वार्टर वासियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने आइओडब्लू उपेंद्र कुमार से समूचे कॉलोनी के क्वार्टर की सूची मंगाई थी. उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी. इस क्रम में क्वार्टर संख्या 676 बी तथा डी में लगी खिड़कियों एवं किवाड़ को उखाड़ लिया गया. ऐसा माना जाता है कि इसके अभाव में कोई इन क्वार्टरों में दुबारा नहीं रहने आयेंगे. वहीं कुल 10 क्वार्टरों को अधिकारियों ने सील कर दिया.
हुजूर छठपूजा तक मोहलत दे दें
इस कार्रवाई के बीच सबसे अधिक परेशान महिलाएं दिखी. महिलाएं अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने लगी कि उन्हें व उनके परिजनों को छठ पूजा तक का मोहलत दे दिया जाये. बाकायदा इस मुद्दे को लेकर महिलाओं के एक दल ने अधिकारियों को आवेदन भी सौंपा. जिसमें उन्होंने स्वेच्छा से छठपूजा के तुरंत बाद क्वार्टर को खाली कर देने की सहमति दी. इस बीच कई अवैध कब्जाधारी अधिकारियों के आगमन की सूचना पाते ही अपने आवास में ताला लगा कर गायब हो गये थे. तो कहीं केवल महिलाएं ही उपस्थित थी, जिन्होंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में क्वार्टर उनके पति के नाम आबंटित कर दिया गया है.
क्या है मामला . बताया जाता है कि दौलतपुर रेलवे क्वार्टर में लगभग सात सौ रेलवे क्वार्टर हैं. इनमें से लगभग दो दर्जन खाली पड़े हैं तो साढ़े चार दर्जन को रेलवे ने पूर्व में ही नहीं रहने योग्य घोषित कर दिया है.
परंतु खाली एवं नहीं रहने योग्य रेलवे क्वार्टरों पर भी अवैध रूप से लोगों ने कब्जा जमा रखा है. इनमें कई कब्जाधारी तो रेलकर्मी या उनके परिजन हैं. ऐसे ही तत्वों से रेलवे क्वार्टरों को मुक्त कराने के लिए क्वार्टरों की भौतिक निरीक्षण भी निगरानी के अधिकारियों ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन