मेले में बिके 20 लाख के यंत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2016 4:27 AM
मुंगेर : पोलो मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला बुधवार को संपन्न हो गया़ मेले में लगभग 20 लाख के कृषि यंत्र की खरीदारी की गयी़ जिस पर किसानों को लगभग 5 लाख का अनुदान दिया जायेगा़ मेले में कृषि विभाग द्वारा निबंधित कुल 20 दुकानदारों ने अपना स्टॉल लगाया़ जिले […]
मुंगेर : पोलो मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला बुधवार को संपन्न हो गया़ मेले में लगभग 20 लाख के कृषि यंत्र की खरीदारी की गयी़ जिस पर किसानों को लगभग 5 लाख का अनुदान दिया जायेगा़ मेले में कृषि विभाग द्वारा निबंधित कुल 20 दुकानदारों ने अपना स्टॉल लगाया़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये दर्जनों किसानों ने मैनुअल स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, पावर टीलर, डीजर, वीडर, जीरो टीलेज, पंप सेट सहित अन्य उपयोगी कृषि यंत्रों की खरीदारी की़
डीइओ केके वर्मा ने बताया कि किसानों को पूरा मूल्य चुका कर यंत्रों की खरीदारी करनी पड़ी है, जिसका अनुदान किसानों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते पर किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि आगामी कृष यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला छठ पूजा के बाद नवंबर में आयोजित किया जायेगा़ इसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं. वैसे किसान जिन्हें परमिट मिल चुका है, वे किसी भी दिन बाजार के पंजीकृत दुकानों से कृषि यंत्र की खरीदारी कर सकते हैं. चालू वित्तीय वर्ष में जिला के लिए कृषि यंत्र की खरीदारी को लेकर दो करोड़ तीन लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










