अलग-अलग जगहों से शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 1:54 AM
मुंगेर/संग्रामपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव में पुलिस ने सोमवार की देर शाम छापेमारी कर 40 बोतल शराब बरामद किया. शराब विक्रेता वरुण यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने की. प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना […]
मुंगेर/संग्रामपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव में पुलिस ने सोमवार की देर शाम छापेमारी कर 40 बोतल शराब बरामद किया. शराब विक्रेता वरुण यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने की. प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बांक गांव में काफी संख्या में विदेशी शराब मंगायी गयी है, जिसकी खपत दुर्गापूजा में किया जाना है.
थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को वरुण यादव के घर पर छापेमारी की. जिसे शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इंपीरियर ब्लू के 750 एमएल का 16 एवं 375 एमएल का 24 बोतल शराब बरामद किया गया. शराब की बोतलों पर झारखंड का मुहर लगा हुआ है. मंगलवार को नयी उत्पाद नीति के तहत जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










