विसर्जन जुलूस पर थी कैमरे की नजर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 1:52 AM

विज्ञापन

डीएम व एसपी करते रहे मॉनीटरिंग मुंगेर : दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था रही. जिला नियंत्रण कक्ष से विसर्जन शोभायात्रा की मॉनेटरिंग की जा रही थी. जबकि जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती खुद स्थिति पर नजर बनाये हुए थे और लगातार विसर्जन मेले का जायजा लेते रहे. […]

विज्ञापन

डीएम व एसपी करते रहे मॉनीटरिंग

मुंगेर : दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था रही. जिला नियंत्रण कक्ष से विसर्जन शोभायात्रा की मॉनेटरिंग की जा रही थी. जबकि जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती खुद स्थिति पर नजर बनाये हुए थे और लगातार विसर्जन मेले का जायजा लेते रहे.
विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर सभी मार्गों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरा की मॉनेटरिंग भी जिला नियंत्रण कक्ष में लगातार की जा रही है. जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार एनांउसमेंट होता रहा. खोया-पाया की जानकारी भी प्रचारित की जा रही थी. जबकि भगत सिंह चौक स्थित नियंत्रण कक्ष में एसडीओ डॉ कुंदन कुमार एवं एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा जमे हुए थे. दंडाधिकारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल तैनात देखे गये. साथ ही पुलिस की गश्ती भी जारी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन