जिला प्रशासन के निर्देश पर हटा पुल का गाटर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 1:51 AM

विज्ञापन

मुंगेर : दुर्गा प्रतिमा के आवागमन को लेकर पुरबसराय अंडर रेलवे ब्रिज के समीप लगाया गया लोहो पोल के उपर वाले गाटर का हटाया गया. जिसके कारण घंटों आवागमन ठप रहा. पूजा समितियों के अनुरोध पर यह कार्य किया गया. बताया जाता है कि अंडर ब्रिज की सुरक्षा को लेकर पुल दोनों ओर लोगों का […]

विज्ञापन

मुंगेर : दुर्गा प्रतिमा के आवागमन को लेकर पुरबसराय अंडर रेलवे ब्रिज के समीप लगाया गया लोहो पोल के उपर वाले गाटर का हटाया गया. जिसके कारण घंटों आवागमन ठप रहा. पूजा समितियों के अनुरोध पर यह कार्य किया गया. बताया जाता है कि अंडर ब्रिज की सुरक्षा को लेकर पुल दोनों ओर लोगों का पाया देकर गाटर लगाया गया था. जिससे होकर प्रतिमा प्रवेश में बाधा उत्पन्न होती. जिला प्रशासन ने जेसीबी मशीन व द कटर से लोहो पोल के उपरी हिस्सा का काट कर हटाया गया.

जिसके कारण दो से तीन घंटे तक अंडर ब्रिज से परिचालन को अवरुद्ध कर दिया गया. एक नंबर ट्रैफिक के समीप जिला नियंत्रण कक्ष का कमान जहां एडीएम ईश्वरचंद्र शर्मा के हवाले था. वहीं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. खिलाफत अंसारी डेरा जमाये हुए थे.

केंद्रीय प्रतिमा विजर्सन समिति दिखा सजग : केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर निगरानी शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्ष महावीर प्रसाद भगत के नेतृत्व में सदस्य लगातार पुजा समितियों से संपर्क कर विसर्जन में शांति व्यवस्था बनाये रखने के अपील करते रहे. समय पर विसर्जन किया जाय इसके लिए पूजा समिति को प्रेरित किया जा रहा था. समिति के सदस्य पूजा समित के गोल-अखाड़ा व कार्यकर्ताओं को अपने नियंत्रण में रखने की अपील कर रहे थे. मौके पर राजेश दास, रवि मोहन भगत, निर्भय कुमार बबलू, मोहन वर्मा, परवेज अख्तर, संत शरण, रविंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन