तीन जगह पर नियंत्रण कक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2016 4:08 AM

विज्ञापन

मेले की तैयारी . 105 स्थानाें पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा को लेप्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया. मुंगेर : शांतीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह […]

विज्ञापन

मेले की तैयारी . 105 स्थानाें पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा को लेप्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया.
मुंगेर : शांतीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से सर्तकता बरत रही है. जिले के चिह्नित 105 स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. जबकि विसर्जन को लेकर वाहन परिचालन के मार्गों में परिवर्तन किया गया है. इधर एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को मुंगेर शहर में फ्लैग मार्च किया गया.
प्रशासनिक स्तर पर जिले के 105 स्थानों को अतिसंवेदनशील व संवेदनशील के रुप में चिह्नित किया गया है. जहां दंडाधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. साथ ही उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही.
सभी पूजा स्थलों पर 4 पुलिस कर्मी एवं 1 पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. विसर्जन की तारीख 12 एवं 13 अक्तूबर निर्धारित है. मां दुर्गा के सभी प्रतिमाओं को शहर के गांधी चौक से कतारबद्ध किया जायेगा. जहां से विसर्जन शोभा यात्रा एक नंबर ट्रेफिक होते हुए बड़ा महावीर स्थान पहुंचेगी. जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का आरती उतारी जायेगी और भगत सिंह चौक होते हुए सोझी घाट विसर्जन के लिए ले जाया जायेगा. भगत सिंह चौक पर ही अखाड़ा रोक दी जायेगी. प्रशासनिक स्तर पर एक नंबर ट्रैफिक के समीप श्रीकृष्ण सिंह पार्क के छत पर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित की गयी है. जबकि भगत सिंह चौक एवं न्यू इरा पब्लिक स्कूल के समीप अतिरिक्त दो नियंत्रण कक्ष बनाये जायेंगे. 12 अक्टूबर से विसर्जन को लेकर जमालपुर से आने वाले वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. वाहन कस्तूरबा वाटर वर्क्स मोड़ दी जायेगी. विसर्जन के दौरान तीन गश्ती दल 24 घंटे गश्ती करेगी.
निकाला फ्लैग मार्च
एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को जवानों ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च पुलिस नियंत्रण कर्यालय परिसर से निकला जो किला के मुख्य द्वार से होते हुए एक नंबर ट्रैफिक, भगत सिंह चौक, कौड़ा मैदान, अंबे चौक, शाहजुबेर रोड़, पूरबसराय, वासुदेवपुर, लाल दरवाजा सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा.
फ्लैगमार्च करते जवान.
सीसीटीवी की जद में रहेंगे पूजा पंडाल
दुर्गापूजा के दौरान एक और जहां सभी पूजा समितियों को पंडाल एवं मेला स्थल पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिये गये हैं. वहीं थानाध्यक्षों को अपने कैमरे से फोटोग्राफी करने का निर्देश एसपी ने दिया है. मुफस्सिल, कोतवाली, जमालपुर, इस्ट कॉलोनी, बरियारपुर, तारापुर थाना के आसपास सीसीटीवी से निगरानी रखी जायेगी. जबकि शहरी क्षेत्र में भी प्रशासनिक स्तर पर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है. प्रशासनिक स्तर पर शहर के विसर्जन वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. जिनकी जद में पूरे मेला की निगरानी नियंत्रण कक्ष से की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन