75742 को नहीं मिला पेंशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2016 4:07 AM

विज्ञापन

छायी मायूसी . आवंटन के अभाव में सात माह से भुगतान नहीं त्तीय वर्ष 2016-17 में सामाजिक सुरक्षा विभाग को सरकार द्वारा आवंटन नहीं मिला है. इससे वृद्ध, विधवा व नि:शक्तों में मायूसी छायी है, उन्हें पेंशन नहीं मिला है. मुंगेर : केंद्र व राज्य सरकार से संयुक्त रूप से मिलने वाले वृद्ध, विधवा एवं […]

विज्ञापन

छायी मायूसी . आवंटन के अभाव में सात माह से भुगतान नहीं

त्तीय वर्ष 2016-17 में सामाजिक सुरक्षा विभाग को सरकार द्वारा आवंटन नहीं मिला है. इससे वृद्ध, विधवा व नि:शक्तों में मायूसी छायी है, उन्हें पेंशन नहीं मिला है.
मुंगेर : केंद्र व राज्य सरकार से संयुक्त रूप से मिलने वाले वृद्ध, विधवा एवं नि:शक्तों को दुर्गापूजा के अवसर पर भी पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो पाया. जिले के 75,742 लाभुकों को पिछले सात माह से राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में सामाजिक सुरक्षा विभाग को सरकार द्वारा आवंटन नहीं मिला है. जिसका एक मुख्य कारण पेंशनरों का बैंक खाता, मोबाइल व आधार कार्ड से पूर्ण रूप से लिंकअप नहीं होना बतायाजा रहा.
सात माह से नहीं नहीं मिला पेंशन
बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में सामाजिक सुरक्षा कोषांग मुंगेर को सरकार द्वारा आवंटन ही नहीं दिया गया है. जिसके कारण पिछले सात माह से वृद्धा, विधवा एवं नि:शक्त लाभुकों को पेंशन का भुगतान नहीं किया जा सका है. वर्ष 2016 के फरवरी माह में पेंशन का भुगतान किया गया था. नये नियम के अनुसार अब लाभुकों को पेंशन की राशि सीधे बैंक खाते के माध्यम से मिलना है. जिन लाभुकों का खाता नहीं खुला है उन्हें पेंशन राशि से वंचित रहना होगा. अबतक कुल 75,742 में 15,316 लाभुक बैंक खाता नहीं खुल पाया है.
कहते हैं अधिकारी
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी प्रभात भूषण ने कहा कि राज्य सरकार से आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. जिसके कारण राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इस बार सभी लाभुकों को बैंक खाते के माध्यम से ही राशि का भुगतान किया जायेगा. 60 हजार लाभुक बैंक खाता एवं आधार कार्ड से लिंकअप हो चुके हैं. शेष लाभुक को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही बैंक खाता व आधार कार्ड खुलवा लें.
53,787 लाभुकाें ने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया
मुंगेर जिले के शहरी एवं नौ प्रखंडों में कुल लाभुकों की संख्या 75,742 है. जिसमें 60,426 लाभुकों ने बैंक खाता एवं आइएफएससी कोर्ड दिया. जबकि 22,995 लाभुकों ने आधार कार्ड से लिंकअप कराया. यानी 53,787 लाभुकों ने अबतक आधार कार्ड नहीं दिया है. इसके लिए लाभुकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि हर हाल में अपने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंकअप करा लें. इसमें भी बहुत सारे लाभुक ऐसे हैं जो आधार कार्ड तो दिया लेकिन वोटर आइ कार्ड नहीं दिया है.
पेंशन नहीं मिलने से वृद्धों में मायूसी
दुर्गापूजा एवं मुहर्रम जैसे त्योहार में सरकार द्वारा पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जाना वृद्ध लाभुकों के खुशी पर पानी फेर दिया है. वे सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय से लेकर वार्ड पार्षद एवं मुखिया के घर का चक्कर लगा रहे हैं. उससे भी संतुष्टि नहीं मिल पा रही तो प्रखंड कार्यालय जाकर यह जानने में जुटे हैं कि कब पेंशन मिलेगा. नयारामनगर निवासी नि:शक्त राजेश कुमार पेंशन की मांग को लेकर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय पहुंचे. जहां उपस्थित कर्मियों ने बताया कि अबतक आवंटन नहीं आया है. जिसके कारण राशि का भुगतान नहीं किया गया है. राशि आते ही आपको संबंधित जनप्रतिनिधि द्वारा सूचना मिल जायेगा या खाते में राशि चली जायेगी.
नगर व प्रखंडों में कुल लाभुकों की संख्या
मुंगेर सदर 16879
बरियारपुर 5921
असरगंज 5889
टेटियाबंबर 4048
संग्रामपुर 6160
हवेली खड़गपुर 13354
जमालपुर 8529
धरहरा 7912
तारापुर 7050
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन