सर्विलांस पर रहेगा अपराधियों का मोबाइल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 4:54 AM

विज्ञापन

मुंगेर : दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं थानेदार अपनी जबावदेही निर्धारित करें और एक तय रणनीति के तहत कार्यों को अंजाम दें. ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. कर्तव्य में कोताही उनके लिए विभागीय परेशानी का सबब बन सकती है. ये बातें बुधवार को क्राइम मिटिंग में […]

विज्ञापन

मुंगेर : दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं थानेदार अपनी जबावदेही निर्धारित करें और एक तय रणनीति के तहत कार्यों को अंजाम दें. ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. कर्तव्य में कोताही उनके लिए विभागीय परेशानी का सबब बन सकती है. ये बातें बुधवार को क्राइम मिटिंग में पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कही. मौके पर एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, डीएसपी खड़गपुर सुरेंद्र कुमार, डीएसपी तारापुर टीएन विश्वास मुख्य रुप से मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि विभिन्न थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार की गयी और उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा गया है. ताकि उनके हर गतिविधि की जानकारी पुलिस के पास रहे. उन्होंने कहा कि जिस पुलिस पदाधिकारी एवं जवान को जिस स्थान के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. वे डिप्यूटेशन चार्ट के अनुसार अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पहुंच जाये. कार्य अवधि लंबी होने पर भी बिना वरीय अधिकारी के आदेश के कार्य स्थल से नहीं हटेंगे.

कार्यस्थल पर ही प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवनों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि अगर इसके कोताही बरती जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेंगी. प्रतिमा विसर्जन 12 से 13 अक्तूबर के बीच होना है. जिस पूजा स्थल पर जिन पुलिस पदाधिकारी व जवनों को तैनात किया गया है. वे अपने नेतृत्व में प्रतिमा को विसर्जन करायेंगे. विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसकी पूरी जवाबदेही वहां तैनात पदाधिकारी व फोर्स की रहेंगी. किसी भी उत्पन्न स्थिति में थानेदार सरकारी कैमरा से फोटो ग्राफी व वीडियों ग्राफी करायेंगे. ताकि घटना के उपरांत उपद्रवी तत्वों पर कार्रवाई की जा सके. इसके अलावे भी कई निर्देश दिये गये है. मौके पर सभी सर्किल इंस्टपेक्टर, थानाध्यक्ष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन