पुलिस पर पथराव मामले में चार नामजद व 50 पर एफआइआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 4:53 AM
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक बगीचे से गिरफ्तार 13 जुआरियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया. जबकि पुलिस दल पर पथराव करने के मामले में थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा के बयान पर चार नामजद व 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में गिरफ्तार एक महिला को थाने से जमानत […]
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक बगीचे से गिरफ्तार 13 जुआरियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया. जबकि पुलिस दल पर पथराव करने के मामले में थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा के बयान पर चार नामजद व 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में गिरफ्तार एक महिला को थाने से जमानत देते हुए छोड़ दिया गया है.
मंगलवार को पुलिस द्वारा मुबारकचक बगीचा में मंगलवार की शाम छापेमारी कर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया. जिसमें मो करीम, मो मुर्शीद, मो शहबाज आलम, मो विक्की, मो अरशद, मो रियाज, मो शमशेर, मो फिरदौस सभी मुबारकचक, गौतम कुमार नया टोला बांक, मो चांद बाकरपुर, राजीव कुमार हरपुर बांक व कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी राजू कुमार शामिल है. जिनके खिलाफ थानाध्यक्ष शिशकांत सिन्हा के बयान पर थाने में मुकदमा दर्जकिया गया.
जुआरियों को छुड़ाने को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. जिसमें नयारामनगर थानाध्यक्ष का निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था. पुलिस ने पथराव करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










