ePaper

शिविर में 84 गर्भवतियों की हुई जांच, छह मिलीं हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली

Updated at : 09 Mar 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 84 गर्भवतियों की हुई जांच, छह मिलीं हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली

शिविर में 84 गर्भवतियों की हुई जांच, छह मिलीं हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली

विज्ञापन

मुंगेर. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर स्थित मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में विशेष एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंची गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विभिन्न प्रकार की जांचें की गयी. जांच के दौरान छह ऐसी महिलाएं मिलीं, जिन्हें ”हाई रिस्क प्रेगनेंसी” की श्रेणी में रखा गया है. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 84 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. गुलनाज द्वारा किया गया. इस दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर लेवल, वजन, लंबाई और अन्य आवश्यक क्लिनिकल जांच की गई. जांच का उद्देश्य प्रसव के दौरान होने वाले जोखिमों को कम करना और माता व शिशु दोनों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है. जांच के दौरान जो छह गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली पायी गयीं, उनकी सभी जांचें दोबारा की गयी ताकि स्थिति की गंभीरता का सटीक आकलन हो सके. योगेश कुमार ने बताया कि ऐसी महिलाओं को विशेष चिकित्सीय सलाह दी गयी है और उनके खान-पान व दवाइयों को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है. साथ ही, संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे इन एचआरपी वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचित करें.

15 मार्च को फिर लगेगा जांच शिविर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 15 मार्च को दोबारा एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस फॉलो-अप शिविर में विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की दोबारा गहन जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और प्रसव सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन