एलइडी बल्ब के प्रयोग से राज्य को बनायें ऊर्जा कुशल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2016 5:48 AM
मुंगेर : भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ऊर्जा बचत को लेकर चलायी जा रही उजाला योजना शनिवार से मुंगेर में प्रारंभ हो गया. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सभागार में अपर समाहर्ता ईश्वरचंद्र शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अखिलेश झा एवं सूचना जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया. वक्ताओं […]
मुंगेर : भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ऊर्जा बचत को लेकर चलायी जा रही उजाला योजना शनिवार से मुंगेर में प्रारंभ हो गया. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सभागार में अपर समाहर्ता ईश्वरचंद्र शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अखिलेश झा एवं सूचना जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया. वक्ताओं ने कहा कि उजाला योजना के तहत सरकार नौ वार्ड का एलइडी बल्व अनुदानित दर पर देश की जनता को देने का फैसला किया है. एलइडी बल्व ऊर्जा बचाने में मुख्य भूमिका अदा करती है.
बाजार में अन्य कंपनियों का एलइडी बल्व की जो कीमत है उससे काफी कम कीमत पर सरकार बल्व उपलब्ध करा रही है. केंद्र सरकार ने एफिसियेंट एनर्जी सर्विस लिमिटेड विभाग बनाया है. जिसके तहत विभिन्न राज्यों में विभिन्न संस्था से अनुबंध किया गया. जो अनुदानित दर पर काउंटर खोल कर एलइडी बल्ब जनता को मुहैया करायेगी.
बिहार में रेडियंड हेरोपी को यह जिम्मेवारी दी गयी. स्टेट हेड इंदू भूषण चरगवे ने बताया कि वर्तमान में मुंगेर में पांच सेंटर चालू किया जायेगा. मुंगेर के शिवनंदन पैलेस स्थित बिजली कार्यालय में सेंटर खोला गया है. उसके बाद ब्लॉक स्तर पर सेंटर खोला जायेगा. एक व्यक्ति को एक आइडी पर 10 बल्ब मिलेगा. इसकी कीमत 85 रुपये है. यह बल्ब बाजार के अन्य दुकानों पर नहीं बेचा जायेगा. मौके पर एसबी चरगवे, प्रवीण कुमार सिन्हा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










