माओवादी के नाम पर रंगदारी की मांग करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 8:44 PM

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के एक स्वयंभू एरिया कमांडर के नाम पर स्थानीय व्यापारियों से रंगदारी की मांग करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में निक्की राय और सचिन यादव शामिल […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के एक स्वयंभू एरिया कमांडर के नाम पर स्थानीय व्यापारियों से रंगदारी की मांग करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में निक्की राय और सचिन यादव शामिल हैं.

जमालपुर के केशवपुर गांव निवासी सचिन यादव और कोतवाली थाना के गार्डेन बाजार निवासी निक्की राय को पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के गार्डेन बाजार से कासिम बाजार थाना क्षेत्र के सफियाबाद मुहल्ला से गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड जब्त किये हैं तथा इनके गिरोह के चार अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पूछताछ के दौरान इन लोगों ने पुलिस को बताया कि वे दक्षिण भारत की एक फिल्म से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र में उतरे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन