करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

एआइबीइए ने की बैंक हड़ताल मुंगेर : ऑल इंडिया बैंकिंग इंप्लॉयज एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे. जिसके कारण मुंगेर शहरी क्षेत्र के साथ ही जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे. इधर बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न बैंकों में जाकर हड़ताल को सफल बनाया. हालांकि इस हड़ताल में स्टेट […]

विज्ञापन
एआइबीइए ने की बैंक हड़ताल
मुंगेर : ऑल इंडिया बैंकिंग इंप्लॉयज एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे. जिसके कारण मुंगेर शहरी क्षेत्र के साथ ही जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे. इधर बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न बैंकों में जाकर हड़ताल को सफल बनाया.
हालांकि इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अलग रहा और कई स्टेट बैंकों में दो-तीन घंटे के लिए कामकाज बाधित रहा और फिर दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गया.
पंजाब नेशनल बैंक इंप्लॉयज यूनियन के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार एसबीआइ के साथ बैंकों को मर्ज करने जा रही है. साथ ही पार्ट टाइम स्वीपर (पीटीएस) की बहाली बंद कर दिये जाने का यूनियन विरोध कर रही है. उन्होंने बताया कि एसबीआइ में बैंकों के मर्ज होने से लगभग 42 हजार कर्मचारियों को नुकसान होगा. जिसके तहत कर्मचारियों को प्रथम श्रेणी के बदले द्वितीय श्रेणी का लाभ मिलेगा. मौके पर जिला सचिव कुंदन कुमार, पंकज कुमार, जीतेंद्र भूषण, शुभम कुमार, अनिल कुमार, आशुतोष कुमार सुमन सहित यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे.
हड़ताल से अलग रहा एसबीआइ
एआइबीइए द्वारा आयोजित हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अलग रहा. हालांकि यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा एसबीआइ के बड़ा बाजार एवं बाजार ब्रांच सहित अन्य शाखा पहुंच कर काम बाधित किया और बंद रखने की अपील की. दोपहर तक इन बैंकों में कामकाज नहीं हुए. लेकिन दोपहर बाद बैंक खोला गया. हालांकि तब तक उपभोक्ता यह मान चुके थे कि आज बैंक का हड़ताल है.
अधिकांश बैंक रहे बंद
हड़ताल के कारण शहर कीअधिकांश बैंक बंद रहे. जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई. इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, एक्सिस, आइसीआइसीआइ, बैंक सहित विभिन्न बैंकों में ताले लटके रहे. एसबीआइ मुख्य शाखा बड़ा बाजार में भी दोपहर तक कामकाज ठप रहा.
अरबों का कारोबार प्रभावित
हड़ताल के कारण जिले के अधिकांश बैंक बंद रहे. इससे जहां व्यवसायी वर्ग एवं उपभोक्ता काफी परेशान दिखे. क्योंकि शुक्रवार को बैंक के हड़ताल हो जाने के बाद बैंक सीधे सोमवार को खुलेगी. जिसके कारण बैंकिंग करने वाले व्यक्ति काफी परेशान दिखे. हालांकि बैंक अधिकारियों की मानें तो कुल मिलाकर अरबों रुपये के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन