पेच में फंसा शहर में कूड़ा उठाव का मामला
-मात्र एक ग्रुप का तय हो पाया निविदा, पुरानी व्यवस्था से चल रही सफाई – बोर्ड की बैठक में होगा अब नई सफाई व्यवस्था का निर्णय मुंगेर : मुंगेर शहर में कूड़ा उठाव व डोर टू डोर कूड़ा संग्रह का मामला एक बार फिर नगर निगम के पेंच में फंस गया है. निगम ने पहली […]
-मात्र एक ग्रुप का तय हो पाया निविदा, पुरानी व्यवस्था से चल रही सफाई
– बोर्ड की बैठक में होगा अब नई सफाई व्यवस्था का निर्णय
मुंगेर : मुंगेर शहर में कूड़ा उठाव व डोर टू डोर कूड़ा संग्रह का मामला एक बार फिर नगर निगम के पेंच में फंस गया है. निगम ने पहली जनवरी से शहर में नई व्यवस्था के तहत सफाई के लिए निविदा निकाली थी और कई स्वयंसेवी संगठनों ने निविदा भी डाला. लेकिन मात्र एक ग्रुप का निविदा का निष्पादन हो पाया और पूर्व से कार्य कर रहे स्वयंसेवी संगठन को ही सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी. अलबत्ता अब नगर निगम बोर्ड की बैठक में नई सफाई व्यवस्था पर नये तरीके से निर्णय होगा.
पहली जनवरी से होनी थी नई व्यवस्था . लाखों खर्च के बावजूद मुंगेर शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने एक जनवरी से नई व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया था. जिसके तहत शहर के 45 वार्डों को तीन भागों में विभक्त कर 15-15 वार्ड के लिए एक-एक एनजीओ को कूड़ा उठाव व डोर टू डोर कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी देनी है. इस व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा अपने पत्रांक 2422/सा0 दिनांक 1 दिसंबर 2015 के माध्यम से सफाई व्यवस्था के लिए निविदा आमंत्रित की गयी थी और इस निविदा में कई स्वयंसेवी संगठनों में भाग भी लिया.
मात्र एक ग्रुप का तय हुआ निविदा
निविदा के तहत ग्रुप ए के तहत वार्ड संख्या 1 से 15 में कूड़ा उठाव के लिए पूर्व से कार्य कर रहे सफल वेलफेयर सोसाइटी के निविदा को नगर निगम ने स्वीकृत कर लिया है. जबकि ग्रुप वार्ड संख्या 16 से 45 के लिए दो ग्रुप की निविदा तकनीकी कारणों से नहीं हो पायी है. बहरहाल एक बार फिर पूरे शहरी क्षेत्र के 45 वार्डों का कूड़ा उठाव का कार्य तत्काल सफल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से होगा.
क्या होगी नई व्यवस्था
निगम प्रशासन के अनुसार नई व्यवस्था के तहत 1-15, 16-30 तथा 31-45 वार्डों के लिए अलग-अलग एजेंसी को कूड़ा उठाव व डोर टू डोर व कूड़ा संग्रह देने की व्यवस्था की जानी है.
इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए एक अलग एजेंसी या एनजीओ द्वारा मजदूर आपूर्ति होना है. इस निविदा में दर्जन भर एनजीओ ने कूड़ा उठाव व डोर टू डोर व्यवस्था के तहत निविदा डाला है. जिसमें सफल वेलफेयर सोसाइटी, महिला विकास संस्थान, नोवेल्टी वेलफेयर सोसाइटी, नव समागम, जन कल्याण संघर्ष समिति, अंजलि सेवा संस्थान सहित अन्य एनजीओ शामिल हैं. इनमें कई ऐसे एनजीओ भी हैं जो पूर्व से नगर निगम में कार्यरत है.
कहते हैं नगर आयुक्त
नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि तकनीकी कारणों के कारण मात्र एक ग्रुप के कूड़ा उठाव का निविदा हो पाया है. शेष ग्रुपों के लिए निविदा के संदर्भ में नगर निगम बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










