सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने की तैयारी में जुटा परिवहन विभाग
मुंगेर : परिवहन विभाग द्वारा आगामी 10 से 16 जनवरी तक मुंगेर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा. जिसके तहत वाहन चालकों को परिवहन के नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा. यह जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी मो. नजीर अहमद ने दी. उन्होंने बताया कि ” सड़क सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ” के […]
मुंगेर : परिवहन विभाग द्वारा आगामी 10 से 16 जनवरी तक मुंगेर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा. जिसके तहत वाहन चालकों को परिवहन के नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा. यह जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी मो. नजीर अहमद ने दी. उन्होंने बताया कि ” सड़क सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ” के संकल्प के साथ विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह मनायेगी. इसके तहत जहां प्रमुख स्थानों पर बैनर लगाये जायेंगे वहीं हैंड विल का भी वितरण किया जायेगा.
इतना ही नहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि देश में प्रति मिनट एक सड़क दुर्घटना होती है. प्रति 4 मिनट पर एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो रही. सड़क पर होने वाली 78 प्रतिशत दुर्घटनाएं मानवीय भूल यानी चालक की लापरवाही के कारण हो रही है.
अगर लोग कुछ बातों पर ध्यान दे तो सड़क दुर्घटना में कमी स्वत: हो जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में हैंड बिल भेजा जायेगा. जिसका वितरण कॉलेज, स्कूल में कराया जायेगा. जबकि वाहन संघ के माध्यम से भी वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










