आरएसपी ने की क्राइम मीटिंग, सौंपे कई टास्क

Updated:
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित जमालपुर : रेल पुलिस मुख्यालय जमालपुर में बुधवार को रेल आरक्षी अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने क्राइम मीटिंग की. इसमें रेल जिला जमालपुर के विभिन्न रेल थानों के थानाध्यक्षों ने हिस्सा लिया. रेल पुलिस अधीक्षक ने नववर्ष में कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही […]

विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित

जमालपुर : रेल पुलिस मुख्यालय जमालपुर में बुधवार को रेल आरक्षी अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने क्राइम मीटिंग की. इसमें रेल जिला जमालपुर के विभिन्न रेल थानों के थानाध्यक्षों ने हिस्सा लिया.
रेल पुलिस अधीक्षक ने नववर्ष में कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न रेल थानों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र के दागियों की लगातार जांच जारी रखें. इसके साथ ही रेल यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के लिए लगातार सामंजस्य बना कर कार्य करने का भी नर्देश दिया.
उन्होंने विगत वर्ष रेल जिला पुलिस के कार्यकलापों की प्रशंसा भी की तथा उनके कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए नये वर्ष में और अधिक ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के निष्पादन पर ध्यान देने को कहा. इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल पुलिस के अधिकारियों को उन्होंने प्रशस्ति पत्र तथा नकद राशि देकर सम्मानित भी किया.
सम्मान पाने वालों में रेल थाना जमालपुर के थानाध्यक्ष कृपा सागर, झाझा के थानाध्यक्ष बिरजा नंद, किऊल के अनिल कुमार, जमुई के सुधीर सिंह एवं बड़हिया के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सहित किऊल के रेल पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार दूबे तथा इंस्पेक्टर सुजीत कुमार हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन