गांधी उच्च वद्यिालय कुतलुपुर के प्रभारी को किया गया निलंबित
गांधी उच्च विद्यालय कुतलुपुर के प्रभारी को किया गया निलंबित जिला शिक्षा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण से उड़ी शिक्षकों की नींद, आधे दर्जन विद्यालय में पायी गयी अनियमितता प्रतिनिधि, मुंगेर ————दियारा क्षेत्र में मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान गांधी उच्च विद्यालय कुतलुपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र चौधरी को निलंबित किया गया. उन पर […]
गांधी उच्च विद्यालय कुतलुपुर के प्रभारी को किया गया निलंबित जिला शिक्षा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण से उड़ी शिक्षकों की नींद, आधे दर्जन विद्यालय में पायी गयी अनियमितता प्रतिनिधि, मुंगेर ————दियारा क्षेत्र में मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान गांधी उच्च विद्यालय कुतलुपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र चौधरी को निलंबित किया गया. उन पर इनसेंटिव (पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल व प्रोत्साहन राशि) राशि के गबन का गंभीर आरोप था. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा ने दी.ग्रामीणों से मिली थी शिकायतउन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि गांधी उच्च विद्यालय पिछले तीन माह से बंद पड़ा हुआ है. साथ ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मिलने वाली योजनाओं के लाभ से भी वंचित रखा जा रहा है. इसके अलावे दियारा क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली थी. जिसके कारण वे एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना वसंत कुमार गुप्त तरीके से मंगलवार को विद्यालय के निरीक्षण के लिए कुतलुपुर पंचायत पहुंचे. जहां कई विद्यालयों में अनियमितता पायी गयी.नहीं मिला रेकॉर्ड रजिस्टरजिला शिक्षा पदाधिकारी ने जब गांधी उच्च विद्यालय पहुंचे तो वहां पदस्थापित दस शिक्षकों में से मात्र चार शिक्षक उपस्थित पाये गये. बांकी के छह शिक्षक बिना छुट्टी के ही विद्यालय में अनुपस्थित पाये गये. वहीं विद्यालय में एक भी छात्र व छात्राएं उपस्थित नहीं थे. उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र चौधरी से पोशाक, छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि का रेकॉर्ड रजिस्टर मांगा, तो प्रभारी ने रजिस्टर दिखाने से इनकार कर दिया. डीइओ ने बताया कि प्रभारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.प्राथमिक व मध्य विद्यालय में भी पायी गयी अनियमितताडीइओ ने कुतलुपुर पंचायत के गांधी उच्च विद्यालय के बाद मध्य विद्यालय कचहरी टोला का भी निरीक्षण किया. जहां चार शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. प्राथमिक विद्यालय हृदय नारायण चौधरी टोला व प्राथमिक विद्यालय तेरासी टोला में चावल नहीं रहने के कारण मध्याह्न भोजन पिछले कई दिनों से बंद था. जिसे नजदीकी विद्यालय से चावल उपलब्ध कराया गया. प्राथमिक विद्यालय रामापति चौधरी टोला में काफी कम बच्चे उपस्थित पाये गये और प्राथमिक विद्यालय बाबू राम सिंह टोला बंद पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










