बबलू पासवान बने जमालपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद

Updated:
विज्ञापन

बबलू पासवान बने जमालपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : निर्वाचित नगर अध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षद प्रतिनिधि , मुंगेर जमालपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में संपन्न हुआ. जिसमें बबलू पासवान 26 मत लाकर विजयी रहे. चुनाव निर्वाचन आयोग के आदेश पर निर्वाची […]

विज्ञापन

बबलू पासवान बने जमालपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : निर्वाचित नगर अध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षद प्रतिनिधि , मुंगेर जमालपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में संपन्न हुआ. जिसमें बबलू पासवान 26 मत लाकर विजयी रहे. चुनाव निर्वाचन आयोग के आदेश पर निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. मौके पर उप विकास आयुक्त रामेश्वर पांडे मुख्य रुप से मौजूद थे. विदित हो कि जमालपुर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद दौलत पासवान की मौत 15 नवंबर 2015 को हो गयी. जिसके बाद उप मुख्य पार्षद डॉ सत्यवती देवी प्रभारी मुख्य पद पर आसीन की गयी. निर्वाचन आयोग ने 5 जनवरी 2016 को मुख्य पार्षद के चुनाव की घोषणा ही. जिसका चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ. मुख्य पार्षद के लिए वार्ड संख्या 15 के पार्षद बबलू पासवान एवं 34 के पार्षद अर्जुन दास ने नामांकन कराया. नामांकन वापसी के निर्धारित समय तक नामांकन वापस नहीं लेने के कारण मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. जिसमें बबलू पासवान को 26 एवं अर्जुन दास को 8 मत प्राप्त हुए. निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ ने बबलू पासवान को विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया. विजयी होने पर उप मुख्य पार्षद डॉ सत्यवती देवी एवं अन्य पार्षदों ने फूल-माला पहना कर स्वागत किया. एसडीओ कार्यालय से बाहर निकलने पर पूर्व चेयरमैन भरत यादव एवं समर्थकों ने अबीर व फूल माला पहना कर स्वागत किया. चुनाव को लेकर सुबह से ही एसडीओ कार्यालय के समक्ष जमालपुर के पार्षद एवं उनके समर्थकों की भीड़ लगनी प्रारंभ हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन