मौत से आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच 80 जाम
बरियारपुर : बरियारपुर-मुंगेर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर कलारामपुर गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी थी. जिसका इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित परिजनों ने मुंगेर-भागलपुर पथ को डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया. जाम की सूचना पर जमालपुर के बीडीओ घटनास्थल पर […]
बरियारपुर : बरियारपुर-मुंगेर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर कलारामपुर गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी थी. जिसका इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित परिजनों ने मुंगेर-भागलपुर पथ को डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया.
जाम की सूचना पर जमालपुर के बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये देकर जाम समाप्त कराया. प्राप्त समाचार के अनुसार बरियारपुर प्रखंड के कलारामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सिरोमणि देवी घर से खेत जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान मुंगेर से बरियारपुर की ओर जा रही एक मारूति वाहन ने उसे धक्का मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










