9 जनवरी से होगी आंदोलन की शुरुआत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमालपुर : इरिमी को बचाने के लिए जमालपुर रेल कारखाना संघर्ष मोरचा के बैनर तले आगामी 9 जनवरी से आंदोलन का शुरुआत किया जायेगा. यह निर्णय रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक में ली गयी. शहर के मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता राजद के नरेश सिंह यादव ने की. […]
विज्ञापन
जमालपुर : इरिमी को बचाने के लिए जमालपुर रेल कारखाना संघर्ष मोरचा के बैनर तले आगामी 9 जनवरी से आंदोलन का शुरुआत किया जायेगा. यह निर्णय रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक में ली गयी.
शहर के मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता राजद के नरेश सिंह यादव ने की. जबकि संचालन मोरचा के संयोजक व सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि हर हाल में एससीआरए को बचाया जायेगा. इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री से मिल कर उनसे अनुरोध करेगा.
साथ ही रेल चक्का जाम किया जायेगा. आंदोलन का शुभारंभ 9 जनवरी से जमालपुर रेल कारखाना के गेट संख्या 3 पर विशाल प्रदर्शन से होगा. बैठक में कहा गया कि इस आंदोलन में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर में नुक्कड़ सभा व महाधरना किया जायेगा.
इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, राकेश तिवारी, मुरारी प्रसाद, योगेंद्र साव, नीशुतोष कुमार निशु, मो. आजम, मो. मुख्तार, विजय यादव सहित विभिन्न दलों के राजनीतिक नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










