यूपी में बिकी बेटियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने मानव तस्करी का बताया मामला परिजनों ने हेमजापुर ओपी प्रभारी पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप दोनों लड़की को उत्तर प्रदेश के इटावा के मानव तस्करों को बेच दिया मुंगेर : मानव तस्करी कर ले जायी गयी दो बच्चियों को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पायी है. शनिवार को हेमजापुर चांय टोला […]
विज्ञापन
एसपी ने मानव तस्करी का बताया मामला
परिजनों ने हेमजापुर ओपी प्रभारी पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
दोनों लड़की को उत्तर प्रदेश के इटावा के मानव तस्करों को बेच दिया
मुंगेर : मानव तस्करी कर ले जायी गयी दो बच्चियों को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पायी है. शनिवार को हेमजापुर चांय टोला गांव के आधे दर्जन लोग पीड़ित परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और बच्चियों की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि अविलंब बच्चियों को मुक्त कराया जायेगा.
पीडि़त परिवार आनंदी महतो, दिनेश राम, रेणु देवी, ग्रामीण महेंद्र प्रसाद, विजय यादव, हरिवाल कुमार, नवीन महतो एसपी कार्यालय पहुंचे. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंप कर बच्चियों की बरामदगी की मांग की. परिजनों ने हेमजापुर ओपी प्रभारी पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया.
आनंदी महतो ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी एवं दिनेश राम की 13 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी (काल्पनिक) को 27 दिसंबर की शाम राम सहनी एवं उसकी पुत्री रीना देवी ने बहला फुसला कर अपने घर बुलाया. जिसके बाद दोनों बच्चियों को उनलोगों ने गायब कर दिया. जब दोनों को खोजने उसके घर गयी तो बच्चियां नहीं मिली. जब गांव वालों ने दबाव बनाया तो दोनों यह कबूल किया कि दोनों लड़की को उत्तर प्रदेश के इटावा के मानव तस्करों को बेच दिया.
मैं वहां से दोनों बच्चियों को ला नहीं सकती हूं. घटना की सूचना हेमजापुर ओपी पुलिस को दी गयी. लेकिन हेमजापुर प्रभारी शंभु पासवान ने मामला तो दर्ज कर लिया. लेकिन घटना को गंभीरता से नहीं लिया. शनिवार को जब परिजन एसपी के पास पहुंचे तो पुलिस अधीक्षक मामले को गंभीरता से लेते हुए जहां ओपी प्रभारी को फटकार लगायी. वहीं परिजनों को यह भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










