वद्यिालय को दिया वाटर फल्टिर
विद्यालय को दिया वाटर फिल्टर फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : बच्चों के बीच फल व किताब वितरित मुंगेर : रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से शनिवार को जहां मध्य विद्यालय गुलजार पोखर में छात्र-छात्राओं के शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर दिया गया. वहीं बच्चों के बीच फल व उपयोगी पुस्तकें बांटी […]
विद्यालय को दिया वाटर फिल्टर फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : बच्चों के बीच फल व किताब वितरित मुंगेर : रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से शनिवार को जहां मध्य विद्यालय गुलजार पोखर में छात्र-छात्राओं के शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर दिया गया. वहीं बच्चों के बीच फल व उपयोगी पुस्तकें बांटी गयी. विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार रुंगटा एवं विशिष्ट अतिथि सौरभ दास ने बच्चों के बीच सामग्रियों का वितरण किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रोटरी क्लब द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभूति शुक्ला सहित कैलाश तिवारी, सरोज सिंह, प्रदीप कुमार मौजूद थे. —————————युवा कल्याण समिति का गठन फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : प्रमाण पत्र देते अतिथि मुंगेर : नेहरू युवा क्लब में एक बैठक आयोजित कर शनिवार को विधान युवा कल्याण समिति का गठन किया गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवादा शंकरपुर गांव के लिए कमेटी का गठन किया गया. जिसे नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक नंदिता भट्टाचार्या ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. समिति में विशाल आनंद सचिव, राखी कुमारी अध्यक्ष व गौरव कुमार कोषाध्यक्ष बने. जबकि समीर राज, आदर्श कुमार व अमित कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया. इस मौके पर भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव, शिक्षक नेता अभिषेक राज, मिथिलेश कुमार चौबे सहित अन्य उपस्थित थे. ——————————कार्यकर्ता मिलन समारोह फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : समारोह में उपस्थित कार्यकर्ता मुंगेर : भारतीय जनता युवा मोरचा की ओर से पुरानीगंज में कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया. उसकी अध्यक्षता उत्तम पांडेय ने की. मौके पर नगर निगम के उपमहापौर बेबी चंकी एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर वीर विक्रम सिंह के नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश कुमार सिंह, मोहन कुमार, डॉ संजीव कुमार, मनीष यादव, राजन राय, मिथिलेश सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे. —————————-डॉ एफआर मल्लिक को दी गयी श्रद्धांजलि मुंगेर : मुंगेर पारा मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को एक शोकसभा आयोजित कर डॉ एफआर मल्लिक के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गयी और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. उपस्थित लोगों ने कहा कि वे गरीबों के डॉक्टर थे और उनके निधन से समाज के अंतिम व्यक्ति को क्षति हुई है. मौके पर अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव संजीव कुमार, शिव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. ————————–प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई मुंगेर : डॉ रामचंद्र पूर्वे को राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिला राजद ने खुशी का इजहार किया है और उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष युगल किशोर राय, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव एवं शिशिर कुमार लालू, आदर्श कुमार राजा शामिल हैं. इन नेताओं ने कहा कि डॉ पूर्वे के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा. —————————वैश्य महापंचायत का समारोह आज मुंगेर : प्रमंडलीय वैश्य महापंचायत के तत्वावधान में रविवार को मुंगेर क्लब में वैश्य पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमें अनेक कार्यक्रमों के साथ ही वैश्य समाज के उत्थान के संदर्भ में विस्तृत चर्चा होगी. यह जानकारी महापंचायत के संयोजक शशिशंकर मुन्ना ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










