वद्यिालय में लटका रहा ताला, इंतजार करते रह गये बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में लटका रहा ताला, इंतजार करते रह गये बीडीओ फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : बंद विद्यालय के बाहर खड़ा बीडीओ प्रतिनिधि : बरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय निरीक्षण के लिए निकले. मध्य विद्यालय चिड़ैयावाद जब वे पहुंचे तो बाहर ही खड़ा रहना पड़ा. क्योंकि विद्यालय […]

विज्ञापन

विद्यालय में लटका रहा ताला, इंतजार करते रह गये बीडीओ फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : बंद विद्यालय के बाहर खड़ा बीडीओ प्रतिनिधि : बरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय निरीक्षण के लिए निकले. मध्य विद्यालय चिड़ैयावाद जब वे पहुंचे तो बाहर ही खड़ा रहना पड़ा. क्योंकि विद्यालय के मुख्य गेट में ताला लटका हुआ था. आखिरकार बिना निरीक्षण के ही उन्हें वापस जाना पड़ा. बीडीओ राजेश कुमार निरीक्षण के लिए 11:50 बजे मध्य विद्यालय चिड़ैयाबाद पहुंचे. लेकिन विद्यालय में ताला लटका हुआ था. बीडीओ को देख स्थानीय ग्रामीण विद्यालय के समीप पहुंचे और बताया कि पिछले कई माह से एमडीएम नहीं बनाया जा रहा है. जिसके कारण बच्चे मध्याह्न भोजन से वंचित रही है. विद्यालय में बच्चों की संख्या भी दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विद्यालय सुबह में खुला हुआ था. लगभग 11 बजे विद्यालय को बंद कर दिया गया. बीडीओ ने बताया कि उक्त विद्यालय के खुलने का समय 9 बजे है और बंद होने का समय 4 बजे है. आखिर किस परिस्थिति और क्यों बंद रखा गया है. इसकी जांच की जायेगी. बंद होने की रिपोर्ट को वरीय पदाधिकारियों को सौंपी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन