सम्मिर का पेड़ बना जानलेवा

Updated:
विज्ञापन

सिम्मर का पेड़ बना जानलेवा फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : पड़े के नीचे खड़े वाहन मालिक धरहरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे के पार्किंग जोन में एक जर्जर सिम्मर का पेड़ कभी भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. इस मामले को लेकर वाहन मालिक एवं यात्री हमेशा दहशत में रहते हैं. चालक […]

विज्ञापन

सिम्मर का पेड़ बना जानलेवा फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : पड़े के नीचे खड़े वाहन मालिक धरहरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे के पार्किंग जोन में एक जर्जर सिम्मर का पेड़ कभी भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. इस मामले को लेकर वाहन मालिक एवं यात्री हमेशा दहशत में रहते हैं. चालक दिनबंधु सिंह, मालिक सिंह, नीरज यादव सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि जर्जर सिम्मर के पेड़ की टहनी टूट-टूट कर गिरते रहता है. इसकी चपेट में आने कई बार वाहन एवं लोग घायल भी हो चुके हैं. बावजूद रेलवे एवं वन विभाग द्वारा पेड़ नहीं हटाया जा रहा है. जिसके कारण स्थिति भयावह बनी हुई है. अगर पेड़ को नहीं हटाया गया तो कभी अप्रिय घटना घट सकती है. इससे वाहन मालिकों एवं यात्रियों में काफी आक्रोश है. इस संबंध में धरहरा के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि वन विभाग द्वारा अनापत्ति नहीं मिलने से रेलवे वृक्ष को नहीं हटा पा रही है. वहीं धरहरा के वन क्षेत्र पदाधिकारी सदन कुमार का कहना है कि इसके लिए मुंगेर डीएफओ से अनुमति लेनी होगी. तभी पेड़ को हटाया जा सकता है. ——————————हम का प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित धरहरा : प्रखंड के दरियापुर गांव में हिंदुस्तानी अवाम मोरचा की एक बैठक हुई. अध्यक्षता हम के छात्र जिलाध्यक्ष आदेश सिंह ने की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुभम कुमार उर्फ चुन्नु सिंह को महासचिव व प्रवक्ता, अमन व अंकेश को सचिव, सुमित राज को महासचिव, राजनंदन यादव, कुशल नयन को उपाध्यक्ष, प्रिंस कुमार को कार्यसमिति सदस्य, धीरज कुमार को कोषाध्यक्ष, रविशंकर को धरहरा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और एकजुटता से कार्य करने में बल मिलेगा. ——————————-जीरो टीलेज से की गयी गेहूं की बुआई तारापुर : प्रखंड के मुश्कीपुर गांव में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल के नेतृत्व में किसान विनय यादव खेत में जीरो टीलेज विधि से गेहूं की बुआई की गयी. उन्होंने कहा कि बीज को शोध एवं बैबेस्टीन, क्लोरोपायरीफास रासायनिक कीटनाशक दवा एवं पीएसबी एवं एजेटोबेक्टर जैविक खाद द्वारा उपचारित कर पंक्तिबद्ध बुआई करने से फसल के पैदावार में वृद्धि होती है. इसके अलावे फसल बुआई के समय जैविक खाद का प्रयोग करने से बीज से निकला वाला पौधा स्वस्थ होता है. मौके पर आशुतोष कुमार मिश्र, दिलीप यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद थे. —————————–महाकाल मानव सेवा पहुंची असरगंज फोटो संख्या : 24फोटो कैप्सन : संबोधित करते सचिव असरगंज : लंदन से चल कर महाकाल मानव सेवा के तत्वावधान में असरगंज के किसानों को सुखाड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए महाकाल मानव सेवा संस्था की सचिव कंचन गिरी असरगंज पहुंची. उन्होंने बताया कि महाकाल मानव सेवा किसान बचाओ अभियान आपका दस रुपये का योगदान देना होगा. जिसे किसानों के जीवन दान को लेकर असरगंज प्रखंड होते हुए हर गली मुहल्ले में किसानों की सूखे खेतों को पानी मुहैया कराने के लिए अभियान चला रही है. जिससे किसानों के खेतों तक नहर एवं छोटे-छोटे पाइप के माध्यम से पानी पहुंचाया जा सके. महाकाल मानव सेवा भारत के अलावे लंदन में भी किसानों के हित में कार्य कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन