सामान्य ज्ञान वज्ञिान प्रतियोगिता 27 को
सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता 27 कोजमालपुर. ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका द्वारा रविवार 27 दिसंबर को सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस बात जानकारी एक बैठक में दी गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद हृदय नारायण पासवान ने की. उन्होंने बताया कि प्रणव कुमार के निर्देशन में लिखित प्रतियोगिता उच्च विद्यालय […]
सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता 27 कोजमालपुर. ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका द्वारा रविवार 27 दिसंबर को सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस बात जानकारी एक बैठक में दी गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद हृदय नारायण पासवान ने की. उन्होंने बताया कि प्रणव कुमार के निर्देशन में लिखित प्रतियोगिता उच्च विद्यालय फुलका में होगी. जिसमें विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के लगभग पांच सौ प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है. मौके पर योगेंद्र कुमार यादव, कन्हैया तांती तथा राजेंद्र प्रसाद यादव को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया. मौके पर सचिव अनिल कुमार यादव, प्रभारी दिनेश कुमार, मनोज, अविनाश, अनिता, कविता, एसके घोष, शिव नारायण, शिवव्रत एवं देवव्रत मुख्य रूप से उपस्थित थे.————————-जदयू मनायेगा आज मंत्री का जन्मदिनजमालपुर : जदयू नगर व प्रखंड इकाई द्वारा प्रदेश के मंत्री शैलेश कुमार का जन्मदिन शुक्रवार को आरबी उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनायी जायेगी. इस बात की जानकारी जदयू के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने दी. उन्होंने बताया कि इसमें महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे. मौके पर गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा.————————-पटेल सेवा संघ की बैठक आज जमालपुर : पटेल सेवा संघ जमालपुर की बैठक शुक्रवार को भागीचक गायत्री मंदिर के निकट होगी. इस बात की जानकारी सचिव श्यामदेव मंडल तथा अध्यक्ष देवकी मंडल पटेल ने दी. उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से मिलन समारोह तथा सदस्यता पर चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










