साइकिल चोर को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना के नया गांव क्षेत्र में दिन दहाड़े किसी के घर में प्रवेश कर एक साइकिल की चोरी करना चोर को महंगा पड़ा. पहले तो स्थानीय निवासियों ने जम कर उसकी ठुकाई कर दी तथा बाद में उसे इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत […]

विज्ञापन

जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना के नया गांव क्षेत्र में दिन दहाड़े किसी के घर में प्रवेश कर एक साइकिल की चोरी करना चोर को महंगा पड़ा. पहले तो स्थानीय निवासियों ने जम कर उसकी ठुकाई कर दी तथा बाद में उसे इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने बताया कि जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी केशोपुर ईदगाह रोड निवासी स्वर्गीय विष्णु देव मंडल का पुत्र अभिषेक कुमार (23 वर्ष) को स्थानीय लोगों ने साइकिल चोरी करते रंगे हाथों धर दबोचा. वह नया गांव दुर्गा स्थान के निकट राम प्रसाद साह के पुत्र संजय कुमार गुप्ता के मकान में प्रवेश कर साइकिल चोरी कर ले जा रहा था. परंतु घरवालों की नजर उस पर पड़ी. जिसके द्वारा शोर करने पर अन्य लोगों ने उसे धर दबोचा. पीडि़त के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन