संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रमनकाबाद ओवरऑल चैंपियन
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रमनकाबाद ओवरऑल चैंपियन फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : सफल प्रतिभागी को सम्मानित करते शिक्षक प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रमनकाबाद स्थित संकुल संसाधन केंद्र में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका […]
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रमनकाबाद ओवरऑल चैंपियन फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : सफल प्रतिभागी को सम्मानित करते शिक्षक प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रमनकाबाद स्थित संकुल संसाधन केंद्र में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग के विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं संकुल समन्वयक अमित मानकर के नेतृत्व में हुई. जिसमें 100, 200, 400 मीटर, लंबी व ऊंची कूद, कबड्डी, चित्रकला व क्विज में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय रमनकाबाद ओवर ऑल चैंपियन रहा. लंबी कूद में मध्य विद्यालय हथिया समदा की पंछी कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय भलुआकोल की तंतु कुमारी द्वितीय पर स्थान पर रही. जबकि ऊंची कूद में मध्य विद्यालय हथिया समदा की पूनम कुमारी प्रथम रही. 100 मीटर में मध्य विद्यालय रमनकाबाद की चंदा कुमारी प्रथम व कठौतिया की अर्चना कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. 400 मीटर दौड़ में मध्य विद्यालय रमनकाबाद की निकिता कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय समदा बिंद टोला की रानी कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. मध्य विद्यालय रमनकाबाद की छात्र प्रिया कुमारी चित्रकला, अनुपम कुमारी क्विज में प्रथम स्थान पर रही. संगीत में मध्य विद्यालय समदा बिंदटोला की पूसा कुमारी प्रथम स्थान पर रही. सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद, बिजेश कुमार सिंह, खूबेलाल सिंह, संजीव कुमार सिंह, चंद्रजीत कुमार, रूबी सिन्हा, शिवांगी गौतम मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










