कनकनी की रफ्तार है बरकरार, पारा @ 11 डग्रिी सेल्सियस

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : पिछले एक पखवारे से जिले में कनकनी की रफ्तार बरकरार है. शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि रविवार से ठंड में बढ़ोतरी हाने की संभावनाएं जतायी जा रही है. जिसके लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. वहीं बढ़ते ठंड को […]

विज्ञापन

मुंगेर : पिछले एक पखवारे से जिले में कनकनी की रफ्तार बरकरार है. शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि रविवार से ठंड में बढ़ोतरी हाने की संभावनाएं जतायी जा रही है. जिसके लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. वहीं बढ़ते ठंड को देख कर अब प्रशासनिक महकमे में भी बचाव कार्य को लेकर सुगबुगाहट आरंभ हो गयी है.कायम है ठंड की रफ्तारपिछले एक पखवारे से जिले में ठंड का रफ्तार कायम है. सुबह व शाम की कनकनी लोगों को सिहरने पर विवश कर रखी है. शाम होते ही लोग अलाव के पास बैठना पसंद कर रहे हैं. जिससे शरीर को ठंड से बचाया जा सके. कंबलों व रजाई के सहारे रात तो कट जाती है, किंतु जैसे ही सुबह होती है कि लोग भगवान भास्कर के दर्शन को आतुर हो जाते हैं. दिन में खिली धूप लोगों को काफी भा रहे हैं. लोग अपने घरों के आंगन व छतों पर बैठ कर धूप का सेवन करना पसंद कर रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो रविवार से तापमान का पारा और भी नीचे लुढ़कने वाला है. जिसके लिए लोगों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है.जल्द होगी कंबल की खरीदजिले में ठंड को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कंबल की खरीद की जायेगी. इसके लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा कंबल खरीद को लेकर निविदा निकालने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. कंबलों की खरीदारी कर अविलंब विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया जायेगा. जो अपने- अपने क्षेत्रों में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल को वितरण करेंगे.अगले पांच दिनों का अनुमानित तापमानतिथि अधिकतम न्यूनतम20 दिसंबर 21 डिग्री से. 10 डिग्री से.21 दिसंबर 22 डिग्री से. 10 डिग्री से.22 दिसंबर 22 डिग्री से. 11 डिग्री से.23 दिसंबर 22 डिग्री से. 10 डिग्री से.24 दिसंबर 22 डिग्री से. 10 डिग्री से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन