कुछ दिन बंद, फिर शुरू हुआ धंधा

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : जिस प्रकार कोलकाता का सोना गाछी, दिल्ली का जीबी रोड, मुजफ्फरपुर का चतुर्भुज स्थान देह व्यापार का केंद्र है. उसी प्रकार मुंगेर का श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया के नाम से मशहूर है. इस बाजार का अपना एक अलग ही ख्याति रही है. 80 के दशक में तत्कालीन अनुमंडल दंडाधिकारी अनिल महाजन द्वारा […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिस प्रकार कोलकाता का सोना गाछी, दिल्ली का जीबी रोड, मुजफ्फरपुर का चतुर्भुज स्थान देह व्यापार का केंद्र है. उसी प्रकार मुंगेर का श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया के नाम से मशहूर है. इस बाजार का अपना एक अलग ही ख्याति रही है. 80 के दशक में तत्कालीन अनुमंडल दंडाधिकारी अनिल महाजन द्वारा इसे उजाड़ने के बाद इसकी रौनक भले ही घटी.

लेकिन छिटपुट रूप से यह कारोबार जारी रहा. हाल के वर्षों में जब शासन प्रशासन का ध्यान इधर नहीं गया तो पुन: देह व्यापार का धंधा बढ़ चला. इस बाजार में दर्जन भर कोठों का संचालन होता है और हर कोठे पर आठ से दस लड़कियां रहती है. कुछ ग्राहक तो नियमित रूप से यहां आते हैं तो कुछ विशेष मौके पर.

पिछले साल हुई थी चाकूबाजी
बताया जाता है कि मुंगेर में जब कोई परीक्षा या विभिन्न अवसरों पर मेला का आयोजन होता है तो इस मंडी की रौनक बढ़ जाती है. यहां तक कि मैट्रिक, इंटर व प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. पिछले दिनों जब जमुई जिले के नियोजित शिक्षकों का परीक्षा मुंगेर में था
तो उस दौरान समीप के एक होटल में शिक्षक परीक्षार्थी ठहरे थे. श्रवण बाजार का आनंद लेने के दौरान दलाल से कहा-सुनी हुई और बाद में होटल के समीप ही चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन