फिर डोली धरती, सहमे लोग
मुंगेर : मंगलवार की सुबह एक बार फिर मुंगेर में धरती डोली. जिससे लोग के दिलों में एक बार फिर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. हालांकि अधिकांश लोगों को इसकी धमक महसूस नहीं हुई. लेकिन जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिली वैसे-वैसे चर्चा जोर पकड़ लिया. जबकि इस भूकंप में किसी तरह की क्षति की […]
मुंगेर : मंगलवार की सुबह एक बार फिर मुंगेर में धरती डोली. जिससे लोग के दिलों में एक बार फिर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. हालांकि अधिकांश लोगों को इसकी धमक महसूस नहीं हुई. लेकिन जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिली वैसे-वैसे चर्चा जोर पकड़ लिया. जबकि इस भूकंप में किसी तरह की क्षति की खबर नहीं मिली है.
मंगलवार की सुबह लगभग 8 : 5 बजे भूकंप आया. जो काफी कम रेक्टर में था और दो-तीन सेकेंड तक रही. भूकंप का झटका लोगों ने दो बार महसूस किया. लोग घरों से बाहर निकल आये. जबकि अधिकांश लोग पता नहीं चलने के कारण घरों में रहे. विदित हो कि सर्द मौसम होने के कारण अधिकांश लोग घर में दुबके थे.
जैसे ही भूकंप की चर्चा और सौर गुल होने लगी वैसे ही वे लोग भी घर से निकल आये. लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. लोगों को कहना है कि कुछ माह पूर्व लगातार आयी भूकंप से काफी क्षति पहुंची थी. कई लोगों की मौत भी हो गयी थी. कई दिनों तक लोगों ने रतजगा कर समय काटा था.
जब मंगलवार की सुबह दो बार भूकंप के झटके आये तो लोग फिर डर गये है. उन्हें भय है कि गरमी के दिनों में तो किसी प्रकार जग कर भी घर के बाहर रह कर भी समय काट ले रहे थे. लेकिन सर्द मौसम में कैसे समय कटेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










