बाजार के डिमांड पर चल रहा देह व्यापार का नेटवर्क

Updated:
विज्ञापन

बाजार के डिमांड पर चल रहा देह व्यापार का नेटवर्क मुंगेर के अतिरिक्त भागलपुर, बेगूसराय, खगडि़या से आते हैं ग्राहक फोटो संख्या : 1,2फोटो कैप्सन : इन मकानों में होता है धंधा व मकान में लिखा स्लोगन प्रतिनिधि, मुंगेर देह व्यापार का कारोबार बाजार के डिमांड के आधार पर चलता है. इसके लिए एक बड़ा […]

विज्ञापन

बाजार के डिमांड पर चल रहा देह व्यापार का नेटवर्क मुंगेर के अतिरिक्त भागलपुर, बेगूसराय, खगडि़या से आते हैं ग्राहक फोटो संख्या : 1,2फोटो कैप्सन : इन मकानों में होता है धंधा व मकान में लिखा स्लोगन प्रतिनिधि, मुंगेर देह व्यापार का कारोबार बाजार के डिमांड के आधार पर चलता है. इसके लिए एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है जो मुंगेर, मुजफ्फरपुर, गया एवं गुलाबबाग पूर्णिया से लेकर पश्चिम बंगाल तक अपना जाल फैलाये हुए है. इस कारोबार में जहां एक ओर धंधे के लिए लड़कियों की तस्करी की जाती है. वहीं ग्राहक भी उपलब्ध कराया जाता. मुंगेर के रेड लाइट एरिया में भागलपुर, बेगूसराय, लखीसराय, खगडि़या के ग्राहक की सर्वाधिक पहुंच है. शहर के निमतल्ला से लेकर इंदिरा गांधी चौक एवं अशोक स्तंभ चौक तक का इलाका रेड लाइट एरिया के नाम से मशहूर है. इस क्षेत्र के अधिकांश घरों की स्थिति यह है कि आगे दुकान लगी है और अंदर देह व्यापार का कारोबार चल रहा है. ऐसा नहीं है कि इस अनैतिक कार्य को खत्म करने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास नहीं हुए. नाबार्ड द्वारा स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से इस क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह का गठन कराया गया और देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को बैंक से स्वरोजगार के लिए ऋण भी उपलब्ध कराये गये. लेकिन सरकार का यह पहल भी वेश्यावृत्ति को खत्म करने में यहां कारगर नहीं हो पा रही. धंधे में है अधिक कमाई वेश्यावृत्ति जैसे अनैतिक धंधे में कमाई अधिक है. जिस प्रकार मुंगेर में अवैध हथियार में लिप्त लोग कम पूंजी में अधिक कमाई करते हैं. उसी प्रकार यह धंधा भी यहां फल फूल रहा है. इस अनैतिक कार्य में लिप्त लड़कियों की यह मजबूरी हो जाती है कि एक उम्र के बाद किसी को स्वीकार कर ले. यही कारण है कि कोतवाली थाने में जब पुलिस अधीक्षक पकड़ी गयी युवतियों से पूछताछ कर रही थी तो मुजफ्फरपुर की बाला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह अपने स्वेच्छा से इस धंधे में है. उसके साथ कोई जोर-जबरदस्ती नहीं किया जा रहा. जबकि पटना फतुआ की लड़की चांदनी कुमारी कोठा संचालक दीपक पर काफी आक्रोशित थी. कव्वाल के नाम पर देह व्यापार श्रवण बाजार में नृत्य व संगीत के नाम पर देह व्यापार का कारोबार चलता रहा है. आज भी कव्वाल के नाम पर यह धंधा परवान पर और इसको संरक्षण देने के लिए स्थानीय स्तर पर कई सफेदपोश लोग सक्रिय हैं. जो पुलिस से लेकर स्थानीय स्तर पर किसी भी विरोध को माइनेज करता है. हाल यह है कि अब यहां न तो नर्तकी है और न ही कव्वाल. फिर भी चल रहा बाजार. दूसरे जिले से आते हैं ग्राहक अर्थशास्त्र का नियम है बिना उपभोक्ता का बाजार नहीं हो सकता. जाहिर है कि इस अनैतिक कार्य का एक व्यापक बाजार भी है. तभी तो यह धंधा फल-फूल रहा है. पटना की चांदनी (काल्पनिक नाम) के बदले जब पप्पू खान प्रतिमाह 15 हजार रुपये कोठा संचालक दीपक से प्राप्त करता है तो जाहिर है कि चांदनी की कीमत प्रतिमाह कम से कम से 50 हजार की होगी. क्योंकि चांदनी के खाने, पीने व कपड़े पर भी खर्च किया जाता है. बताया जाता है कि मुंगेर के बाजार में न सिर्फ इस जिले व क्षेत्र के ग्राहक आते हैं बल्कि पड़ोस के भागलपुर, बेगूसराय, खगडि़या के ग्राहक भी पहुंचते हैं. भागलपुर के मंसूरगंज का बाजार बंद होने के बाद मुंगेर ही ऐसे शौकीन लोगों का चारागाह बना. देह व्यापार के विरुद्ध बना है कानून भारत में देह व्यापार का कारोबार पूरी तरह अनैतिक माना जाता है और इसके रोकथाम के लिए देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के धाराओं के अनुरूप विभिन्न धाराओं में कार्रवाई का प्रावधान है. इसके तहत न सिर्फ देह व्यापार कराने वाले के विरुद्ध सजा व अर्थदंड का प्रावधान है. बल्कि जिस स्थान पर वेश्यावृत्ति हो रही है वहां के मालिक को भी सजा का प्रावधान किया गया है. साथ ही इस कानून को वर्ष 2008 में संसद द्वारा और प्रभावी बनाया गया है. कहते हैं पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा का कहना है कि देह व्यापार को रोकने के लिए सुसंगत धाराओं के तहत संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. साथ ही मुंगेर के एसडीपीओ इस एक्ट के तहत स्पेशल पुलिस ऑफिसर हैं. उनके द्वारा लगातार रेड लाइट एरिया में कार्रवाई की जायेगी. —————————बॉक्स————————-चांदनी सहित तीन लड़कियों ने न्यायालय में दी बयान मुंगेर : मुंगेर के रेड लाइट एरिया श्रवण बाजार से पकड़ी गयी मुजफ्फरपुर, पटना व किशनगंज की तीनों लड़कियों का पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराया. बताया जाता है कि इन लड़कियों ने दंड प्रक्रिया की धारा 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज करायी है. जिसमें पटना फतुहा की चांदनी कुमारी द्वारा जहां पप्पू खान व दीपक चौधरी पर देह व्यापार के अनैतिक कार्य में धकेलने का आरोप लगायी है. वहीं अन्य दो लड़कियों ने किसी पर आरोप नहीं लगायी. कोतवाली थाना पुलिस चांदनी को उसकी मां के हवाले कर दिया. जबकि अन्य दो को अल्पावास गृह भेजा गया. मुक्त हुई नौ लड़की व महिलाएं सोमवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा एवं एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान जिन नौ लड़की व महिलाओं को पकड़ा गया था उसे आज पीआर बांड पर मुक्त कर दिया गया. इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने स्थानीय वार्ड पार्षद मो. शाकीर व अन्य लोगों से छानबीन के बाद इन लोगों को मुक्त किया है. पकड़ी गयी महिलाओं का कहना था कि उसके पति कव्वाल हैं. वे लोग देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य में लिप्त नहीं हैं. जेल भेजा गया शाह आलम व दीपक रविवार को देह व्यापार का अड्डा चलाने के आरोप में गिरफ्तार दीपक चौधरी व शाह आलम को पुलिस ने जेल भेज दिया. दीपक चौधरी के किराये के घर से ही मुजफ्फरपुर, पटना व किशनगंज की तीन लड़कियां बरामद हुई थी. दीपक खुद पुलिस अधीक्षक के समक्ष यह स्वीकार किया था कि उसका यह पुश्तैनी धंधा है और वह आज भी यह कार्य कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन