राष्ट्रीय लोक अदालत में 238 मामलों का हुआ नष्पिादन

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 238 मामलों का हुआ निष्पादनतारापुर/हवेली खड़गपुर. तारापुर अनुमंडल के सभा भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती ने 38 मामलों का निष्पादन समझौता के आधार किया. दंड प्रक्रिया संहिता 107 के आधार पर चल रहे मुकदमों का भी निष्पादन किया गया. मौके […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 238 मामलों का हुआ निष्पादनतारापुर/हवेली खड़गपुर. तारापुर अनुमंडल के सभा भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती ने 38 मामलों का निष्पादन समझौता के आधार किया. दंड प्रक्रिया संहिता 107 के आधार पर चल रहे मुकदमों का भी निष्पादन किया गया. मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता पुष्पेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 200 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें दंड प्रक्रिया संहिता के तहत 107 के 60 मामले, पेंशन संबंधी 140 मामले का निष्पादन किया गया. इस दौरान अंचल कार्यालय में 75 दाखिल -खारिज, 29 एलपीसी और 310 इंदिरा आवास के मामलों का निष्पादन किया गया. मौके पर एसडीओ वसीम अहमद, डीसीएलआर धनंजय कुमार, सीओ पूर्णेंदु वर्मा, बीडीओ विनय कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन