हुजूर! फर्जी तरीके से जमीन पर कर लिया है कब्जा

Updated:
विज्ञापन

हुजूर! फर्जी तरीके से जमीन पर कर लिया है कब्जा प्रमंडलीय आयुक्त के जनता दरवार में दर्जनों फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहारफोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : लोगों की फरियाद सुनते प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा प्रतिनिधि, मुंगेर ———–संयुक्त भवन में शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा की अध्यक्षता में जनता दरवार का आयोजन किया […]

विज्ञापन

हुजूर! फर्जी तरीके से जमीन पर कर लिया है कब्जा प्रमंडलीय आयुक्त के जनता दरवार में दर्जनों फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहारफोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : लोगों की फरियाद सुनते प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा प्रतिनिधि, मुंगेर ———–संयुक्त भवन में शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा की अध्यक्षता में जनता दरवार का आयोजन किया गया. जनता दरबार दर्जनों फरियादियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन देकर आयुक्त से न्याय की गुहार लगायी. मौके पर नगर आयुक्त प्रभात कुमार एवं उपनिदेशक कल्याण मीणा सिन्हा मुख्य रुप से मौजूद थे.केस स्टडी- 1जाली दान पत्र से करा लिया दाखिल- खारिजमुंगेर : जमालपुर रामपुर निवासी प्रमोद कुमार ने आयुक्त से गुहार लगाया कि उनके चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार चौरसिया ने जाली दान पत्र दिखा कर उनके जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है. जिसके कारण वे अपने ही जमीन से बेदखल हो गये हैं. जिसका विरोध करने पर वे सबक सिखाने की धमकी देता है. —————————-केस स्टडी- 2दियारा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रही अनियमितता मुंगेर : सदर प्रखंड के कुतलुपुर पंचायत स्थित बहादुर नगर के कचहरी टोला निवासी पंकज कुमार सिंह ने आयुक्त से फरियाद लगाया कि पंचायत में चल रहे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर घोर अनियमितता बरती जा रही है. इस मामले को लेकर संबंधित सीडीपीओ को भी कई बार सूचित किया गया. किंतु आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब भी अनियमितता बरकरार है.————————-केस स्टडी- 3सार्वजनिक गली में पड़ोसी ने कर लिया है कब्जामुंगेर : जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी केशोपुर निवासी दिलीप तांती ने आयुक्त से गुहार लगाया कि उनके पड़ोसी रंजीत साह द्वारा सार्वजनिक गली में चार फिट छज्जा निकाल कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है. जिसके कारण उनके अलावे अन्य राहगीरों को गली से गुजरने में खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.———————–केस स्टडी- 4शिक्षक के जगह दी जा रही आदेशपाल की नौकरीमुंगेर : नौलक्खा निवासी वीणा देवी ने आयुक्त से गुहार लगाया कि अनुकंपा के आधार पर उन्हें शिक्षक के जगह आदेश पाल की नौकरी दी जा रही है. जबकि वह शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है. बावजूद विभागीय पदाधिकारियों द्वारा उन्हें आदेशपाल पद पर नियोजन के लिए पत्र भेजा गया है.———————–केस स्टडी- 5आईटीसी में हो अनुकंपा की बहालीमुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी आईटीसी मजदूर कामता प्रसाद साह ने आयुक्त से फरियाद लगाया कि 19 मृतक मजदूर के आश्रितों की नियुक्ति पर कंपनी द्वारा जुलाई 2014 से रोक लगा दिया गया है. जबकि इसके पूर्व 90 दिनों के भीतर अनुकंपा बहाली की प्रक्रिया प्रबंधन द्वारा की जाती थी. नौकरी नहीं मिलने के कारण मृतक के आश्रितों को तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन