स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला चक्रचालित राशि

Updated:
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला चक्रचालित राशि फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : चेक प्रदान करते मेयर व नगर आयुक्त प्रतिनिधि, मुंगेर ————-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत शनिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए चक्रचालित राशि वितरण शिविर का आयोजन नगर निगम में किया गया. यह राशि नगर विकास […]

विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला चक्रचालित राशि फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : चेक प्रदान करते मेयर व नगर आयुक्त प्रतिनिधि, मुंगेर ————-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत शनिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए चक्रचालित राशि वितरण शिविर का आयोजन नगर निगम में किया गया. यह राशि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा पोषित है. मेयर कुमकुम देवी, उपमेयर बेबी चंकी एवं नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से आठ समूह की अध्यक्ष व सचिव को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. नगर आयुक्त ने कहा कि चक्रचालित राशि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिया जा रहा है. ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके. मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि इस राशि का उपयोग स्वरोजगार के लिए ही करें. ताकि आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके. शिविर में कुल आठ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक के माध्यम से राशि प्रदान की गयी. जिसमें सत्यम शिवम सुंदरम संवर्धन, जगदंबा संवर्धन, रोज संवर्धन, शक्ति संवर्धन चंडीस्थान, चंडिका संवर्धन, पार्वती संवर्धन शेरपुर, सरस्वती संवर्धन फौजदारी बाजार, गणपति संवर्धन नयागांव स्वयं सहायता समूह शामिल है. मौके पर एनयूएलएम के प्रबंधक सुनील कुमार, सुधीर कुमार, निगमकर्मी धीरज कुमार सहित समूह की महिलाएं उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन