स्थापना दिवस में शक्षिा विभाग का होगा दो स्टॉल

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : मुंगेर महोत्सव सह स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग (स्थापना) द्वारा दो स्टॉल लगाये जायेंगे. एक स्टॉल साक्षर भारत मिशन का होगा तो दूसरा स्टॉल सर्व शिक्षा अभियान का होगा. इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग (स्थापना ) के डीपीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को गैबी मध्य विद्यालय गौरीपुर में दी. […]

विज्ञापन

जमालपुर : मुंगेर महोत्सव सह स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग (स्थापना) द्वारा दो स्टॉल लगाये जायेंगे. एक स्टॉल साक्षर भारत मिशन का होगा तो दूसरा स्टॉल सर्व शिक्षा अभियान का होगा. इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग (स्थापना ) के डीपीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को गैबी मध्य विद्यालय गौरीपुर में दी.

वे यहां अक्षर आंचल योजना के तहत प्रखंड स्तरीय टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयंसेवकों कर समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने टोला सेवकों को कहा कि पिछले वर्ष विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों की प्रशंसा की गई थी. इस बार उससे बेहतर प्रदर्शन करना है. इसके लिए ‘ कबाड़ से जुगाड़ ‘ के हस्त निर्मित सामग्री को स्टॉल पर लगाया जाये. इसकी सूची बना कर तीन दिसंबर तक विभाग को उपलब्ध कराया जाये.

साक्षरता केंद्रों पर महिलाओं की उपस्थिति सुदृढ़ करने तथा बच्चों को विशेष उपचारात्मक देने की उन्होंने नसीहत दी. बैठक की अध्यक्षता केआरपी कल्याणी सिंह ने की. उन्होंने टोला सेवकों तथा शिक्षा मित्रों को अभी से ही आगामी साक्षर मेला की तैयारी में जुट जाने की बात कही.

ताकि अधिक से अधिक नव साक्षर महिलाएं इसमें शामिल हो सकें. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक ओम प्रकाश चौधरी सहित टोला सेवक रवि रजक, प्रमोद बब्बन, दीपक, श्यम सुंदर, पुष्पा रानी, विनीता, गुडडी, ज्योति, वंदना, गीता, कल्पना, रूबी रजक सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन