चेयरमैन ने किया कार्यप्रणाली व कठिनाइयों की समीक्षा
चेयरमैन ने किया कार्यप्रणाली व कठिनाइयों की समीक्षा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, डीजेवाई एजेंट व अधिवक्ताओं की समीक्षा बैठकफोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : संबोधित करते अध्यक्ष प्रतिनिधि, मुंगेरबिहार ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में शहर के सरदार पैलेस में सोमवार को शाखा प्रबंधक, डीजेवाई एजेंट व अधिवक्ताओं के बीच एक समीक्षा बैठक […]
चेयरमैन ने किया कार्यप्रणाली व कठिनाइयों की समीक्षा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, डीजेवाई एजेंट व अधिवक्ताओं की समीक्षा बैठकफोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : संबोधित करते अध्यक्ष प्रतिनिधि, मुंगेरबिहार ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में शहर के सरदार पैलेस में सोमवार को शाखा प्रबंधक, डीजेवाई एजेंट व अधिवक्ताओं के बीच एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता चेयरमैन अरविंद सिंह शेखावत ने की. बैठक में डीजेवाई, वसूली, व्यवसाय, बीसीए व सीए सहित अन्य विषयों पर विचार- विमर्श किया गया. मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र चौधरी एवं नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे.बैठक में डीजेवाई एजेंटों की वर्तमान कार्य प्रणाली एवं उनके कठिनाइयों की समीक्षा की गयी. साथ ही वर्तमान कार्य प्रणाली में आवश्यक सुधार के साथ-साथ अधिक से अधिक स्वरोजगारियों एवं व्यवसायियों का दैनिक जमा योजना के अंतर्गत खाता खोलने का अनुरोध किया गया. वहीं विभिन्न शाखाओं में हार्डवेयर उपस्कर के निवारण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रही है. चेयरमैन ने सभी शाखा प्रबंधक को बिजनेस फैसिलिटेटर के रूप में कार्य करने की अनुमति के लिए आवेदन देने को कहा. बैठक में सूचीबद्ध अधिवक्ताओं ने भी शाखा प्रबंधकों के समक्ष नीलाम पत्र, कार्यालय में लंबित वाद एवं नये वाद दायर करने के प्रभावी तरीकों एवं उसके क्रियान्वयन से शाखा प्रबंधकों को अवगत कराया. बैठक के द्वितीय सत्र में शाखा प्रबंधकों के साथ शाखा व्यवसाय की शाखाबार समीक्षा की गयी. मौके पर शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार ठाकुर सहित अन्य शाखा प्रबंधक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










