एड्स दिवस पर जागरूकता रैली आज

Updated:
विज्ञापन

एड्स दिवस पर जागरूकता रैली आज मुंगेर : विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को एड्स के संदर्भ में जागरूकता रैली निकाली जायेगी. मुंगेर सदर अस्पताल परिसर से यह रैली निकलेगी जिसमें आम लोगों को एचआइवी व एड्स के संदर्भ में जानकारी दी जायेगी. यह जानकारी एड्स के लिए काम करने वाली बाल महिला कल्याण के […]

विज्ञापन

एड्स दिवस पर जागरूकता रैली आज मुंगेर : विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को एड्स के संदर्भ में जागरूकता रैली निकाली जायेगी. मुंगेर सदर अस्पताल परिसर से यह रैली निकलेगी जिसमें आम लोगों को एचआइवी व एड्स के संदर्भ में जानकारी दी जायेगी. यह जानकारी एड्स के लिए काम करने वाली बाल महिला कल्याण के परियोजना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने दी. —————————–5 दिसंबर तक जमा करें आवेदन मुंगेर : आर डी एंड डीजे कॉलेज के स्नातकोत्तर सत्र 2014-16 में नामांकन के लिए 5 दिसंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ गोपाल प्रसाद यादव ने बताया कि इस सत्र में इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, दर्शन शास्त्र, उर्दू बंगला, जंतु विज्ञान, वाणिज्य, गणित, भौतिक, अंगरेजी व भौतिकी जैसे विषयों में नामांकन लिये जायेंगे. —————————शोकसभा आयोजित मुंगेर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के निर्वाचित विधायक वसंत कुशवाहा की असामयिक मृत्यु पर सोमवार को मुंगेर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. रालोसपा के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर रूपेश कुमार, रघुवीर दास, सोनू मालाकार, सौरभ कुमार, अमित कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. —————————–विधायक दल के नेता बनने पर बधाई मुंगेर : डॉ प्रेम कुमार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. भाजपा बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सौरभ कुमार, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ रामानंद प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष डिक्की सिंह ने कहा है कि डॉ प्रेम कुमार एक सुलझे हुए राजनीतिक रहे हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी स्वतंत्र एवं रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी. बधाई देने वालों में चंद्रभानू प्रसाद, प्रकाश कुमार, श्याम शंकर सहाय, शैलेंद्र कुमार गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन