अपराधी मनोज सिंह को मुंगेर लाने का हो रहा प्रयास

Updated:
विज्ञापन

अपराधी मनोज सिंह को मुंगेर लाने का हो रहा प्रयास * सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए सुपारी लेकर मनोज करता था हत्या * पुणे के 14 हत्याकांडों में स्वीकारी अपनी संलिप्तता प्रतिनिधि : मुंगेर महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार मुंगेर जिले के कुख्यात अपराधी मनोज सिंह को मुंगेर लाने का प्रयास किया जा रहा […]

विज्ञापन

अपराधी मनोज सिंह को मुंगेर लाने का हो रहा प्रयास * सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए सुपारी लेकर मनोज करता था हत्या * पुणे के 14 हत्याकांडों में स्वीकारी अपनी संलिप्तता प्रतिनिधि : मुंगेर महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार मुंगेर जिले के कुख्यात अपराधी मनोज सिंह को मुंगेर लाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन पुणे के कई हत्याकांडों में शामिल होने के कारण उसे मुंगेर पुलिस को कब सौंपा जायेगा इसका खुलासा महाराष्ट्र पुलिस ही कर पायेगी. बताया जाता है कि जमालपुर प्रखंड के रामपुर निवासी मनोज सिंह जमालपुर में आधे दर्जन हत्या कांडों सहित 16 मामलों में अभियुक्त है. जो लंबे समय से मुंगेर पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. जमालपुर में पुलिस दबिश बढ़ने के कारण अपराधी मनोज सिंह बिहार छोड़ कर महाराष्ट्र के पुणे चला गया. जहां वह सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा. लेकिन उसने वहां भी सुपाड़ी लेकर लोगों की हत्या करना प्रारंभ कर दिया. जब बिहार एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया और स्थानीय थाना ले जाकर पूछताछ की तो पुणे में उसने 14 हत्याकांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मनोज सिंह को मुंगेर लाने का प्रयास किया जा रहा है. क्योंकि वह वहां के 14 कांडों में अभियुक्त है. इसलिए पूणा के अदालत के आदेश के बाद ही उसे रिमांड पर मुंगेर लाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन