हेडिंग : 50 हजार का इनामी अपराधी मनोज सिंह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हेडिंग : 50 हजार का इनामी अपराधी मनोज सिंह गिरफ्तार -एसटीएफ ने पुणे में दबोचा-प्रतिनिधि, मुंगेर 50 हजार का इनामी अपराधी व जमालपुर का आतंक मनोज सिंह को एसटीएफ की टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के एसपी शिवदीप लांडे के नेतृत्व में उसकी गिरफ्तारी की गयी है. उसके विरुद्ध आधे दर्जन हत्या […]

विज्ञापन

हेडिंग : 50 हजार का इनामी अपराधी मनोज सिंह गिरफ्तार -एसटीएफ ने पुणे में दबोचा-प्रतिनिधि, मुंगेर 50 हजार का इनामी अपराधी व जमालपुर का आतंक मनोज सिंह को एसटीएफ की टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के एसपी शिवदीप लांडे के नेतृत्व में उसकी गिरफ्तारी की गयी है. उसके विरुद्ध आधे दर्जन हत्या सहित रंगदारी व अपहरण के दर्जन भर मामले विभिन्न थानों में दर्ज है. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. जानकारी के अनुसार एसटीएफ एसपी शिवदीप लांडे ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुणे से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ को यह सूचना थी कि वह महीनों से पुणे में डेरा जमाये हुए है और लगातार उसकी रेकी की जा रही थी. जमालपुर शहर के रामपुर गांव का रहनेवाला मनोज सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बन गयी थी. उसे गिरफ्तार करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये इनाम की भी घोषणा कर रखी गयी थी. बताया जाता है कि मनोज सिंह वर्ष 2008 के अप्रैल माह में जमलापुर के दो स्कूली छात्र आशीष सिन्हा व एक अन्य छात्र की हत्या कर शव को ओलीपुर बहियार के कुएं में फेंक दिया था. इससे पूर्व वह वर्ष 2007 में नगर परिषद जमालपुर के वार्ड पार्षद संजय यादव पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें पार्षद तो बच गया, लेकिन गोली लगने के कारण उसके कई अंग बेकार हो गये. इतना ही नहीं उसने रामपुर में एक डकैती व पटना में भी एक व्यक्ति की हत्या की थी. जमालपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में भी वह संलिप्त था. पुलिस ने उसे एक बार रामपुर गांव से गिरफ्तार किया था, लेकिन थाना लाना के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था. दो वर्ष पूर्व जब मुंगेर पुलिस की टीम पटना से मनोज सिंह को गिरफ्तार मुंगेर ला रही थी, तो बड़हिया में पुलिस पर हमला कर उसके सहयोगियों ने मनोज को छुड़ा लिया था. मनोज सिंह पर रंगदारी व अपहरण के भी कई मामले दर्ज हैं. विदित हो कि एसटीएफ के एसपी शिवदीप लांडे पूर्व में जमालपुर में एएसपी रहे थे और वे कई बार मनोज सिंह को गिरफ्तार करने का प्रयास किये थे, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी. बताया जाता है कि एसटीएफ का कमाल संभालने के बाद मनोज सिंह लांडे के टारगेट में था और उसे आज दबोच लिया गया.———गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मिल्कीचक बहियार-किशोर यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, मुंगेर नयारामनगर थाना क्षेत्र के मिलकी चक गांव के उत्तर बहियार में रविवार को खेत जोतने के विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलीबारी को लेकर दो गुटों में तनाव व्याप्त है. जानकारी के अनुसार मिलकीचक बहियार में रविवार को एक पक्ष खेत की जुताई कर रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और खेत की जुताई को यह कहते हुए रोक दिया कि यह जमीन मेरी है. दोनों दबंग थे और दोनों के समर्थक बहियार में जमा थे. देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष से गोलीबारी होने लगी. गोलीबारी से बहियार में काम कर रहे अन्य किसान भाग गये. बताया जाता है कि दोनों पक्ष से लगभग दो दर्जन चक्र गोली चली. इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर मोहली निवासी किशोर यादव ने नयारामनगर थाना में एक लिखित शिकायत कर कंचनगढ़ बांक निवासी सहजानंद यादव पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया. उसने कहा कि वह अपने जमीन की जोताई करने गया था. सहजानंद व उसके समर्थकों ने जुताई को रोक दिया और गोलीबारी की. मैं किसी तरह वहां से जान बचा कर भागा. थानाध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन