आज से अतक्रिमणकारियों के विरुद्ध चलेगा नगर प्रशासन का डंडा
जमालपुर : लौह नगरी जमालपुर शहर की सड़कें अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. इसके कारण इन सड़कों से आने जाने वाले राहगीरों को न केवल परेशानी होती है, बल्कि प्रतिदिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में नगर परिषद की प्रभारी मुख्य पार्षद डॉ सत्यवती देवी ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने […]
जमालपुर : लौह नगरी जमालपुर शहर की सड़कें अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. इसके कारण इन सड़कों से आने जाने वाले राहगीरों को न केवल परेशानी होती है, बल्कि प्रतिदिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में नगर परिषद की प्रभारी मुख्य पार्षद डॉ सत्यवती देवी ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिये सोमवार से कार्रवाई करने का निर्णय लिया है.
उन्होंने बताया कि शहर में कई मकान मालिक ऐसे हैं जो अपनी दुकान के सामने फुटपाथ पर दुकान लगवाते हैं तथा उनसे प्रतिदिन रकम की वसूली करते हैं. ऐसे दुकानदारों को चिह्नित करने के लिए नगर प्रशासन द्वारा पहले ही फोटोग्राफी करा ली गई है. इसके आलोक में मकान मालिक-दुकानदार तथा मकान के सामने के दुकानदार, दोनों को नोटिस जारी किया जा रहा है.
पूरे शहर में ऐसे एक सौ दुकानदारों को चिह्नित किया जा चुका है. जिन्हें सोमवार से नोटिस तामिला कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. इसके साथ ही लाउडस्पीकर से भी शहर में एनाउंसमेंट कराया जायेगा जिसमें चौबीस घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा जायेगा. नोटिस तथा घोषणा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जायेगा.
ऐसे अतिक्रमणकारियों से एक लाख रुपया जुर्माना वसूली का लक्ष्य रखा गया है. पहले चरण में स्टेशन रोड, अवंतिका रोड, भारत माता चौक से अतिक्रमण हटाने की योजना है. अतिक्रमण के दायरे से चलंत दुकान को बाहर रखा गया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को ही अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की विधिवत सूचना स्थानीय थाना,
रेल थाना तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट को भी दे दी जायेगी. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया था. परंतु समय बीतने के साथ ही शहर में फिर से अतिक्रमण से पूरा जन जीवन त्रस्त हो कर रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










