सामाजिक जागरूकता एवं जन सहभागिता को लेकर निकली रैली

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के तत्वावधान में रविवार को ग्रामीण स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया. जिसे अपर समाहर्ता डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जिले के ग्रामीण इलाका में खुले में शौच की आदत को समाप्त करने एवं साफ सफाई की आदतों को अपनाने के लिए […]

विज्ञापन

मुंगेर : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के तत्वावधान में रविवार को ग्रामीण स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया. जिसे अपर समाहर्ता डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जिले के ग्रामीण इलाका में खुले में शौच की आदत को समाप्त करने एवं साफ सफाई की आदतों को अपनाने के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया.

इतना ही नहीं इस अभियान में सामाजिक जागरूकता एवं जन सहभागिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य भी शामिल किये गये. उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खुले में शौच कर रहे हैं. जिसके कारण वे कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं और अकारण ही शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक तौर पर परेशान हो जाते है.

खुले में शौच हमारे समाज के लिए कलंक है. इसे रोकने के लिए सरकार ने शौचालय निर्माण, स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रखा है.

इस अभियान के प्रति समाज को जागरूक होना होगा, जन सहभागिता निभानी होगी. तभी यह कार्यक्रम सही मायने पर धरातल पर उतरेगी. मौके पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता सरयू राम, सहायक अभियंता अजीत कुमार, हरिनंदन सिंह, शंभु राय, कनीय अभियंता दिनेश यादव, अमित कुमार, विवेक कुमार, संजीव कुमार रंजन, रितेश कुमार, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन