चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस रूप में मनायी गयी
चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस रूप में मनायी गयी फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : जयंती पर उपस्थित बच्चे प्रतिनिधि , जमालपुर संत जोसेफ स्कूल इस्ट कॉलोनी में शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रुप में मनायी गयी. प्राचार्या सिस्टर प्रभा की अगुवाई में पंडित […]
चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस रूप में मनायी गयी फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : जयंती पर उपस्थित बच्चे प्रतिनिधि , जमालपुर संत जोसेफ स्कूल इस्ट कॉलोनी में शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रुप में मनायी गयी. प्राचार्या सिस्टर प्रभा की अगुवाई में पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया गया तथा कैंडल जला कर उन्हें नमन किया गया. संत जोसेफ चर्च के फादर नंदू ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर महान व्यक्ति के पीछे उसका बचपन छिपा होता है. अच्छे विचार, अच्छी शिक्षा-दीक्षा और अभिभावकों के परस्पर सहयोग से ही बच्चा एक परिपक्व नागरिक बन सकता है. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने बच्चों से जीवन भर अपना प्रेम बनाये रखा क्योंकि वे जानते थे कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है. इससे पहले शिक्षकों के प्रार्थना से कार्यक्रम का आरंभ हुआ. बचपन पर आधारित एक लघु नाटिका ” अक्ल आयी ” का मंचन किया गया. सिस्टर आनंदी, लीना, अलका, साधना, शीला, लक्ष्मी और प्रीति ने भी अपने-अपने विचार रखे. मौके पर यूकेजी से कक्षा आठ की प्रेरणा, इशिका, महिमा, खुशी, सुर्पना, काजल, नव्या, अमित व प्रिंस सहित अन्य बच्चे उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










